Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल को मिला 'हनुमान' का साथ, अब चुनावी रण में बढ़ेगी आम आदमी पार्टी की ताकत
Delhi Assembly Elections 2025: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का एलान किया है। साथ ही केंद्र सरकार से जाट समाज को आरक्षण देने की मांग का पुरजोर समर्थन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं। वहीं, नेता अपने कुनबे को मजबूत करने में भी जुटे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को अन्य दलों का साथ मिल रहा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का एलान किया है। शनिवार को आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।
हनुमान बेनीवाल जी ने दिल्ली चुनाव में किया AAP का समर्थन💯
RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद @hanumanbeniwal जी ने @ArvindKejriwal जी की केंद्र सरकार से जाट समाज को आरक्षण देने की माँग का पुरजोर समर्थन किया है।विज्ञापन
इसके साथ ही आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भी हनुमान बेनीवाल… pic.twitter.com/oqVjIZcvR5— AAP (@AamAadmiParty) January 11, 2025
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने के संबंध में लिए गए फैसले पर हमारी आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को समर्थन देंगे।'
#WATCH | AAP MP Sanjay Singh says, "...The decision taken by AAP convenor Arvind Kejriwal regarding the inclusion of the Jaat community in the central OBC list has been discussed with our RLP (Rashtriya Loktantrik Party) president Hanuman Beniwal. He has said that he will support… pic.twitter.com/n8IesSjodD
— ANI (@ANI) January 11, 2025
वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा, 'दिल्ली में हर कोई आप सरकार से खुश है, लेकिन केंद्र सरकार ने आप के वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाल दिया। भाजपा और कांग्रेस पार्टी कभी भी नहीं चाहती कि क्षेत्रीय पार्टियां राजनीति में उभरें। आरएलपी के कार्यकर्ता दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। आरएलपी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आप को समर्थन देने का फैसला किया है।'
#WATCH | Delhi: RLP (Rashtriya Loktantrik Party) president Hanuman Beniwal says, "...Everyone in Delhi is happy with the AAP government but the central government put the senior leaders of the AAP in jail...BJP and Congress party never want the regional parties to emerge in… pic.twitter.com/20x9GAUKsf
— ANI (@ANI) January 11, 2025