फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elections 2020: अमित शाह-नीतीश की जनसभा, केजरीवाल ने भी किया पलटवार

Sun, 02 Feb 2020 09:42 PM IST
शाहरुख खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly elections 2020 BJP Congress AAP RALLY AMIT SHAH NITISH KUMAR YOGI ADITYA NATH updates
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

09:41 PM, 02-Feb-2020

केजरीवाल का पलटवार

दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल: योगी आदित्यनाथ हमें आकर बताएंगे स्कूल और अस्पताल खराब हैं। तुम्हारे गोरखपुर के अस्पताल की सारी जनता पोल जानती है। अपने स्कूल, अस्पताल संभाल लो।
 
08:53 PM, 02-Feb-2020

विश्वास नगर में केजरीवाल की जनसभा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भाजपा के लोग आपके पास आते हैं तो उनको बताएगा कि जब तक केजरीवाल मुख्यमंत्री है जब तक बस में सफर, बिजली,पानी, स्कूल और अस्पताल में इलाज मुफ्त रहेगा। 
 
विज्ञापन
08:46 PM, 02-Feb-2020

नीतीश ने भी बोला हमला

दिल्ली में  रैली को संबोधित करते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि  हमारे बिहार के बहुत लोग यहां हैं हमने बस की सेवा शुरू की। हमने यहां की सरकार से अनुमति मांगी। अनुमति नहीं मिली। पटना से जो बस चलती है वो गाजियाबाद तक आती है, वहां से अन्य प्रकार से यहां तक आना पड़ता है।
 

 
08:41 PM, 02-Feb-2020

केजरीवाल पर तंज

बुराड़ी मे जनसभा को संबोधित करत हुए अमित शाह ने कहा कि  मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से चुनाव लड़े ओर लड़ाये हैं, लेकिन मैंने दिल्ली सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी। कई बार राज्य सरकारों के बीच विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है, लेकिन कहीं पर भी दिल्ली सरकार का पहला नंबर नहीं आया। लेकिन अगर झूठ बोलने की कहीं स्पर्धा हो जाये, तो उसमें केजरीवाल जी का पहला नंबर आएगा।
08:15 PM, 02-Feb-2020

अमित शाह और नीतीश की जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के बुराड़ी में जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल पर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को केवल प्रचार में रुचि और पिछले पांच वर्षों में उन्होंने अन्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जिन्हें चुना उन्होंने दिल्ली को चलाने के लिए कुछ नहीं किया। 
06:17 PM, 02-Feb-2020

रैली में जेपी नड्डा का दावा

रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार न होने के बावजूद भी मोदी जी ने दिल्ली की 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया, 40 लाख लोगों को मकान का हक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 02-Feb-2020

चुनाव प्रचार में जुटे नड्डा और नीतीश

दिल्ली के संगम विहार में भाजपा-जदयू गठबंधन प्रत्याशी डॉ. शिव चरण लाल गुप्ता के समर्थन में आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रैली की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं जेपी नड्डा साहब को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए विशेष रुप से बधाई देता हूं, भाजपा और एनडीए को और आगे बढ़ाने में उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
04:21 PM, 02-Feb-2020

मैदान में उतरे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने भी कमान संभाल ली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बादली विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बादली विधानसभा ने मन बना लिया है कि आठ फरवरी को हाथ का बटन दबाकर बदलाव के लिए मतदान करना है। 
 
04:11 PM, 02-Feb-2020

आप ने चुनाव आयोग से की योगी आदित्यनाथ की शिकायत

चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। आप ने शिकायत में कहा है कि अपने भाषणों में सीएम योगी ने केजरीवाल पर पाकिस्तानी नेताओं का साथ देने के आरोप लगाए हैं। आप का कहना है कि योगी ने ऐसा करके चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 
03:37 PM, 02-Feb-2020
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में चुनाव प्रचार पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने (योगी) कहा कि केजरीवाल के पाकिस्तान के साथ संबंध हैं। योगी को गिरफ्तार करना चाहिए और उनसे इस दावे के लिए सबूत मांगने चाहिए। निर्वाचन आयोग इस पर बिल्कुल शांत है।   
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed