फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election Congress third candidates list soon many AAP-BJP leaders in touch with congress

Delhi Assembly Election: कांग्रेस की तीसरी सूची जल्द, AAP-BJP के कई नेता 'हाथ' के संपर्क में; बदलेगा परिणाम!

Mon, 30 Dec 2024 06:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Dec 2024 06:34 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी और भाजपा के कई नाराज नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। इनमें आप के कुछ विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि अन्य दलों के इन नाराज नेताओं को टिकट देने से पार्टी को न केवल मजबूत उम्मीदवार मिलेंगे, बल्कि उनके समर्थकों का भी फायदा होगा। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election Congress third candidates list soon many AAP-BJP leaders in touch with congress
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस शेष 23 सीटों पर उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया में जुट गई है। पार्टी इन सीटों पर रणनीतिक तौर पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के नाराज नेताओं को टिकट देने पर विचार कर रही है। ऐसे कई नेता कांग्रेस के संपर्क में बताए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि इन नेताओं को टिकट देकर चुनावी गणित में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

विज्ञापन

कांग्रेस जारी कर चुकी है 47 उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस अब तक 47 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर चुकी हैं, जिनमें आप के कुछ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल हैं। तीसरी सूची तीन से चार दिन में आने की संभावना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि तीसरी सूची में महिलाओं और ग्रामीण पृष्ठभूमि के नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह कदम पार्टी के सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन की नीति को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है। कांग्रेस का मानना है कि इससे महिला मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ेगा। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में जमीनी नेताओं को टिकट देकर गांवों में पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई नेता कांग्रेस के संपर्क में
आम आदमी पार्टी और भाजपा के कई नाराज नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। इनमें आप के कुछ विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि अन्य दलों के इन नाराज नेताओं को टिकट देने से पार्टी को न केवल मजबूत उम्मीदवार मिलेंगे, बल्कि उनके समर्थकों का भी फायदा होगा। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि इससे पार्टी को न केवल मजबूत उम्मीदवार मिलेंगे, बल्कि यह अन्य दलों के गढ़ों में सेंध लगाने में भी सहायक होगा।

विज्ञापन

इस वजह से हो रही है देरी
कांग्रेस इस बार अपने उम्मीदवारों को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि तीसरी सूची में कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि पार्टी हर सीट पर जीतने की संभावना वाले उम्मीदवार उतारने की कोशिश कर रही है। इसके लिए गहन मंथन और सभी संभावित विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस का मानना है कि इन प्रयासों से उसे चुनाव में बढ़त मिलेगी और वह दिल्ली में एक मजबूत चुनौती पेश कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed