Delhi Assembly Election: कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को बनाया उम्मीदवार, CM आतिशी को देंगी चुनौती
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। पार्टी अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा सीट से मौजूद मुख्यमंत्री आतिश के सामने उतारा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अल्का लांबा को कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अल्का वर्ष 2013 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गईं थीं और वर्ष 2015 में चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। पिछली बार वे कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं। बता दें कि अब पार्टी ने 48 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इससे पहले दो सूची जारी कर 47 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
सिसोदिया के सामने फरहद सूरी तो केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को दिया टिकट
कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।
सीट उम्मीदवार
नरेला से अरुणा कुमारी
बुराड़ी से मंगेश त्यागी
आदर्श नगर से शिवांक सिंघल
बादली से देवेंद्र यादव
सुलतानपुर माजरा से जय किशन
नागलोई जट रोहित चौधरी
शालीमार बाग से प्रवीण जैन
वजीरपुर से रागिनी नायक
सदर बाजार से अनिल भारद्वाज
चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल
बल्लिमारान से हारून यूसुफ
तिलक नगर से पीएस बावा
द्वारका से आदर्श शास्त्री
नई दिल्ली से संदीप दीक्षित
कस्तुरबा नगर से अभिषेक दत्त
छतरपुर से राजिंदर तंवर
अंबेडकर नगर से जय प्रकाश
ग्रेटर कैलाश से गरवित सिंघवी
पटपड़गंज से अनिल कुमार
सीलमपुर से अब्दुल रहमान
मुस्तफाबाद से अली महंदी
सीट उम्मीदवार
रिठाला- सुशांत मिश्रा
मंगोल पुरी (एससी)- हनुमान चौहान
शकूर बस्ती- सतीश लूथरा
त्रिनगर सतेंद्र- शर्मा
मटिया महल- आसिम अहमद खान
मोती नगर- राजेंद्र नामधारी
मादीपुर (एससी)- जेपी पंवार
राजौरी गार्डन- धर्मपाल चंदेला
उत्तम नगर- मुकेश शर्मा
मटियाला- रघुविंदर शौकीन
बिजवासन- देवेन्द्र सहरावत
दिल्ली कैंट- प्रदीप कुमार उपमन्यु
राजिंदर नगर- विनीत यादव
जंगपुरा- फरहाद सूरी
मालवीय नगर- जितेंद्र कुमार कोचर
महरौली- पुष्पा सिंह
देवली- एससी राजेश चौहान
संगम विहार- हर्ष चौधरी
त्रिलोकपुरी (एससी)- अमरदीप
कोंडली (एससी)- अक्षय कुमार
लक्ष्मी नगर- सुमित शर्मा
कृष्णा नगर- गुरचरण सिंह राजू
सीमापुरी (एससी)- राजेश लिलोठिया
बाबरपुर- हाजी मोहम्मद इशराक खान
गोकलपुर (एससी)- प्रमोद कुमार जयंत
करावल नगर- डॉ. पीके मिश्रा
सीट उम्मीदवार
कालकाजी- अलका लांबा