फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election 2020 hearing on plea of 11 candidates new delhi constituency on nomination 

Delhi Election 2020: नई दिल्ली सीट पर 11 उम्मीदवारों के नामांकन पर फैसला कल, हाईकोर्ट में सुनवाई

Mon, 27 Jan 2020 08:17 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 27 Jan 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly election 2020 hearing on plea of 11 candidates new delhi constituency on nomination 
delhi high court - फोटो : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन किए, यहां से कई उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए और कई उम्मीदवार नामांकन ही नहीं कर पाए । इसे लेकर 11 उम्मीदवारों ने उच्च न्यायालय में चुनाव लड़ने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। सोमवार को उच्च न्यायालय ने 11 लोगों की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति जता दी जिसमें नई दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की गई है।

विज्ञापन


इन उम्मीदवारों का आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने तय समय पर इनके चुनाव कार्यालय पहुंचने के बाद भी कथित रूप से उनके नामांकन स्वीकार नहीं किए थे।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ के समक्ष याचिका आई जिसने मंगलवार को सुनवाई के लिए इसे सूचीबद्ध करने पर सहमति जता दी। इसके बाद मामले को मंगलवार को न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया।
विज्ञापन


ग्यारह लोगों की ओर से दाखिल याचिका में दलील दी गई कि वे यहां जामनगर हाउस में चुनाव कार्यालय में 20 जनवरी को सुबह ही अपने जरूरी फॉर्म और दस्तावेजों के साथ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तर में पहले से ही कई उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे तो चुनाव अधिकारी ने उन्हें टोकन जारी कर दिए और उनकी संख्या के आधार पर फॉर्म लिए जाने थे।

हालांकि याचिका में कहा गया कि समय कम होने की वजह से उन सभी लोगों के फॉर्म जमा नहीं हो सके, जिन्हें टोकन दिए गये थे। चुनाव अधिकारी ने याचिकाकर्ताओं से अगले दिन आने को कहा।

अधिकारी ने उन्हें यह भी बताया कि टोकन अगले दिन के लिए वैध हैं और उनकी बारी अन्य लोगों से पहले आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed