{"_id":"5e2c2ef68ebc3e4b593b8645","slug":"delhi-assembly-election-2020-cyber-fighters-of-bjp-played-cruicial-role-in-winning-says-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब-जब मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमान संभाली, विजय हमें मिली: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब-जब मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमान संभाली, विजय हमें मिली: अमित शाह
Sat, 25 Jan 2020 06:03 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 25 Jan 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आज गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जीत का दावा किया। जीत की गूंज कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि ऐसे कई चुनाव आए जिनमें लगता था कि इस बार मामला फंसा हुआ है, लेकिन जब जब मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमान संभाली, विजय हर बार नरेंद्र मोदी जी और भाजपा की हुई है।
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah at 'Jeet Ki Goonj' program in Delhi: Aise kai chunav aaye jinmein lagta tha ki iss baar maamla fasa hua hai...lekin jab-jab mere cyber yodhao ne ladai ki command sambhali, vijay har baar Narendra Modi aur BJP ki hui hai. pic.twitter.com/RJM7amDnvG
— ANI (@ANI) January 25, 2020विज्ञापन
शाह ने कहा, ईवीएम पर कमल के बटन को इतनी जोर से दबाना कि उस बटन के करंट से ही 8 फरवरी की शाम को ही शाहीन बाग वाले उठकर चले जाएं।
अमित शाह इन दिनों धुआंधार चुनाव प्रचार में लगे हैं। जनसभा के अलावा वह रोड शो भी कर रहे हैं। उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैं। शाहीन बाग का मुद्दा भी वह प्रमुखता से उठा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं। आप जहां बिजली पानी मुफ्त जैसे अपने कामों को गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं भाजपा का जोर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र के फैसले को भुनाने पर है। इसके अलावा नागरिकता कानून मुद्दा भी उसकी लिस्ट में शामिल है।