फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Airport issues advisory for passengers fog alert flight information all update

Delhi Fog Alert: दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, कोहरे की वजह से आसमान में छाई धुंध; उड़ानों पर असर

Wed, 25 Dec 2024 07:49 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Dec 2024 07:49 AM IST
सार

आसमान में कोहरे की वजह से धुंध होने के कारण हवाई सेवा पर असर पड़ रहा है। उधर, मौसम विभाग ने 25 और 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के होने के बाद भी ज्यादा ठिठुरन नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Delhi Airport issues advisory for passengers fog alert flight information all update
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर जारी है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण की वजह से विजिबिलिटी भी जीरो हो गई है। चारों ओर धुंध दिख रही है। आसमान में भी धुंध छाई हुई है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए 25 दिसंबर को खास एडवाइजरी जारी की। एयरपोर्ट की तरफ से कहा गया कि कैटेगरी III (CAT III) के अनुरूप नहीं हैं, उन उड़ानों को कोहरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से आग्रह करते हुए एयरपोर्ट ने कहा है कि वे उड़ान की स्थिति के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें।
विज्ञापन


एडवाइजरी में एयरपोर्ट की ओर से कहा गया है कि, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी है, लेकिन कैट III का अनुपालन नहीं करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
घने कोहरे व दो दिन बारिश के लिए रहें तैयार
दिल्ली-एनसीआर में अब घने कोहरे व दो दिन बारिश के लिए तैयार रहें। उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 दिसंबर रात से हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं 27 दिसंबर को बारिश व तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 27 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने 25 व 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के होने के बाद भी ज्यादा ठिठुरन नहीं रहेगी। इस सप्ताह में दो दिन न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बीते सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश मंगलवार शाम को भी हुई। मंगलवार को दिन भर कोहरे और ठंडी हवाओं ने परेशान किया। इस पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी देखी गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 00.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नरेला में सबसे कम अधिकतम तापमान 19.5, आयानगर में 19.6, पूसा में 19.7 और नजफगढ़ में 19.8 दर्ज किया गया। बाकी इलाकों में तापमान 20 डिग्री से अधिक ही दर्ज हुआ। मंगलवार शाम मौसम ने फिर करवट ली और बादलों की गरज के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग के अनुसार 25 व 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 27 व 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20-21 और न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 29 दिसंबर से तापमान के लुढ़कने की संभावना विभाग ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed