दिल्ली में 'जहर' कब होगा कम: दिवाली तक प्रदूषण से राहत नहीं, अगले तीन दिन ऐसी रहेगी आबोहवा; बारिश के भी संकेत
Delhi Air Pollution News: राजधानी दिल्ली की हवा फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। जिसके बाद वायु गुणवत्ता शनिवार तक बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। दिल्ली में 426 और ग्रेटर नोएडा में ग्रेनो में एक्यूआई 478 दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मौसम के बदलाव और हवा की गति कम होने से एक बार फिर हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 426 दर्ज किया गया। यह मंगलवार की तुलना में 31 अंक ज्यादा है।
एनसीआर में एक्यूआई
वहीं, ग्रेटर नोएडा एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 478 रहा। फरीदाबाद में 425, गाजियाबाद में 384, नोएडा में 405 व गुरुग्राम में 385 एक्यूआई दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली।
दिल्ली में और बढ़ेगा प्रदूषण
हालांकि, दोपहर और शाम के समय हवा की दिशा बदलने और गति कम होने से प्रदूषण बढ़ गया। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 4 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेगी। ऐसे में हवा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध के साथ कोहरा छाने की आशंका है।
दिल्ली में हो सकती है बारिश
वहीं, शनिवार को हवा उत्तर से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी। साथ ही, कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सफर इंडिया के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 247 दर्ज की गई, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 426 दर्ज की गई, जो गंभीर स्तर है।