फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution MCD will work effectively to deal with air pollution

Delhi Air Pollution: वायु प्रदूषण के निपटने को प्रभावी ढंग से काम करेगी MCD, बेडे में 13 एंटी-स्मॉग गन शामिल

Tue, 24 Jan 2023 04:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Jan 2023 04:58 AM IST
सार

एलजी ने बताया कि ऐसे 15 और वाहन निगम के बेड़े में 15 फरवरी तक शामिल हो जाएगें। इन प्रदूषण शमन वाहनों के जरिए पेड़ों को साफ करने, पानी देने और छोटे ढंके हुए नालों, पुलियों, पाइप व नालियों में रुकावटों को दूर करने के अलावा वायु प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution MCD will work effectively to deal with air pollution
एंटी स्मॉग गन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी अब ज्यादा प्रभावी तरीके से वायु प्रदूषण के खिलाफ काम कर पाएगा। एमसीडी के बेड़े में सोमवार को जेटिंग सिस्टम और एंटी-स्मॉग गन से लैैस 13 वाहनों को शामिल किया गया है। इन्हें एलजी वीके सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी वाहनों में 5000 लीटर पानी लेकर जाने की क्षमता वाले टैंकर लगाए गए हैं। एलजी ने बताया कि ऐसे 15 और वाहन निगम के बेड़े में 15 फरवरी तक शामिल हो जाएगें। इन प्रदूषण शमन वाहनों के जरिए पेड़ों को साफ करने, पानी देने और छोटे ढंके हुए नालों, पुलियों, पाइप व नालियों में रुकावटों को दूर करने के अलावा वायु प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

एलजी वीके सक्सेना ने निगम के सिविल लाइंस जोनल कार्यालय में इन बहुउद्देशीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या बेहद गंभीर है और ये वाहन वायु प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ फुटपाथ व सड़क को साफ करने का काम करेंगे। दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ये बहुउद्देशीय वाहन काफी सहायक साबित होंगे। आने वाले समय में इस तरह के और प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज बारिश होने की संभावना 
दिल्ली में वायु प्रदूषण में सुधार के बावजूद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया। रविवार को एक्यूआई 407 होने के बाद वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी और बारिश की संभावना को देखते हुए अगले तीन दिनों में प्रदूषण स्तर में थोड़ा और सुधार के बावजूद एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है। मंगलवार को उत्तर पूर्व दिशाओं से 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने से प्रदूषण स्तर में और सुधार की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed