{"_id":"5c97fe31bdec22145f539451","slug":"delhi-aiims-fire-breaks-at-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Mon, 25 Mar 2019 03:31 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Mar 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
aiims fire
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में रविवार शाम 6.18 बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। बेसमेंट में बने ऑपरेशन थिएटर में आग लगने के बाद धुआं ट्रामा सेंटर की इमारत में फैल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस के अलावा दमकल की 24 गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 8.40 बजे आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रशासन, पुलिस और मरीजों के तीमारदारों ने मिलकर भूतल पर स्थित इमरजेंसी और पहली मंजिल पर फंसे करीब 50 मरीजों को अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया। पुलिस के मुताबिक, दमकल विभाग को सूचना मिली कि एम्स के ट्रामा सेंटर के बेसमेंट में आग लगी है।
विज्ञापन
शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की भयावहता को देखते ही आसपास के अन्य फायर स्टेशनों से दमकल की और गाड़ियों को बुलाया गया। बचावकर्मी आक्सीजन मास्क और सिलेंडर लेकर अंदर दाखिल हुए और 50 से अधिक मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया। चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन