दिल्ली-आगरा के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन का किराया तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली-आगरा कैंट के बीच प्रस्तावित सेमी हाईस्पीड ट्रेन अब जल्द ही पटरी पर उतरेगी। ट्रेन के नाम और किराये को रेलवे से मंजूरी मिल गई है। अब सिर्फ पटरी पर उतरने की हरी झंडी का इंतजार है।
रेलवे ने देश में चलने वाली पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन का नाम गतिमान रखा है। रेलवे के एक सर्कुलर में कहा गया है कि ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 645 रुपये व एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1325 रुपये होगा।
ट्रेन चलने के छह महीने बाद किराये में बदलाव किया जा सकता है। इसकी गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। नई दिल्ली से आगरा तक की दूरी यह महज 90 मिनट में तय करेगी।
रेलवे ने पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन का नाम गतिमान रखा
शताब्दी से तेज गति से चलने वाली इस ट्रेन का किराया भी उससे अधिक है। शताब्दी में जहां आप दिल्ली से आगरा तक की दूरी एसी चेयरकार में 505 रुपये में तय करते है।
वहीं, गतिमान से सफर करने के लिए एसी चेयरकार में आपको 140 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने के लिए आपको शताब्दी ट्रेन के किराये से 325 रुपये अधिक देने होंगे।
रेलवे सूत्रों का कहना है कि हाई स्पीड ट्रेन के बीच में कोई स्टॉपेज न
होने के कारण दिल्ली से निकलते ही उसे थ्रो का सिग्नल दे दिया जाएगा।
मजबूरी में उसके आगे चल रही गाड़ियों को संबंधित स्टेशनों पर रोका जाएगा।
ऐसे में उक्त गाड़ियों से सफर करने वालों को थोड़ी असुविधा का सामना करना
पड़ सकता है।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नवीन
कुमार का कहना है कि पहले संचालन की तिथि नवंबर महीने के अंत तक निर्धारित
की गई थी। संभावना है कि दिसंबर तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया
कि ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जैसे ही ट्रेन के संचालन की
तिथि घोषित होगी, उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।