फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi after getting vaccines speed of vaccination increased more than one point five lakh get jabs

दिल्ली: वैक्सीन मिलते ही फिर बढ़ा टीकाकरण, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने ली खुराक

Thu, 08 Jul 2021 06:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 08 Jul 2021 06:38 PM IST
सार

हालांकि चर्चा है कि अगर आगामी तीन दिन में नई खेप नहीं मिली तो सोमवार से फिर वैक्सीन को लेकर संकट दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन
Delhi after getting vaccines speed of vaccination increased more than one point five lakh get jabs
टीका लगवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैक्सीन की पर्याप्त खुराक मिलते ही दिल्ली में कोरोना का टीकाकरण फिर से बढने लगा है। बृहस्पतिवार शाम तक डेढ़ लाख से भी अधिक लोगों ने खुराक ली। जबकि इससे पहले बुधवार को 22350 खुराक ही दी गई थीं। 

विज्ञापन


हालांकि चर्चा है कि अगर आगामी तीन दिन में नई खेप नहीं मिली तो सोमवार से फिर वैक्सीन को लेकर संकट दिखाई दे सकता है। कोविन वेबसाइट के अनुसार राजधानी में अब तक 86,77,926 लोगों को खुराक दी जा चुकी है।इनमें 66,65,274 लोगों को पहली और 20,12,652 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते बुधवार को दिल्ली में 22350 खुराक ही दी गईं जिनमें 11789 ने पहली और 10561 ने दूसरी खुराक ली थी। जबकि बृहस्पतिवार को 1,54,592 लोगों को खुराक दी जा चुकी हैं। इससे टीकाकरण की आपूर्ति और उसके असर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के पास 2.58 लाख कोवाक्सिन की खुराक उपलब्ध हैं। जबकि 3.16 लाख खुराक कोविशील्ड वैक्सीन की उपलब्ध हैं। स्पूतनिक वैक्सीन अभी भी प्राइवेट अस्पतालों को ही मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed