फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: After an argument, a man strangled his wife and then hanged himself

Delhi: झगड़े के बाद पत्नी का गला घोंटा, खुद भी फंदे से लटका; वारदात के समय 9 साल का बेटा गया था ट्यूशन पढ़ने

Fri, 02 Jan 2026 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi: After an argument, a man strangled his wife and then hanged himself
Demo - फोटो : adobe stock
मध्य जिला के आनंद पर्वत इलाके में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने पत्नी का गला घोंट दिया। बाद में उसने खुद भी फंदा लगा लिया। मृतकों की शिनाख्त ज्योति (37) और इसके पति जय प्रकाश (44) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ज्योति और उसके पति जय प्रकाश का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जय प्रकाश अपने परिवार के साथ नई बस्ती, आनंद पर्वत इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी ज्योति के अलावा 9 साल का एक बेटा है। करीब 12 साल पहले जय प्रकाश की शादी हुई थी। वह आनंद पर्वत की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वह कई साल से डिप्रेशन का शिकार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को छुट्टी होने की वजह से वह घर पर था। शाम के समय बेटा घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने चला गया। घर में जय प्रकाश और उसकी पत्नी ही मौजूद थे। इस बीच किसी बात पर जय प्रकाश का ज्योति से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद पास में रहने वाला ज्योति का भाई वहां पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।


उसने दरवाजा खटखटाया तो वह खुला नहीं। खिड़की से झांककर देखा गया तो अंदर जय प्रकाश फंदे पर लटका था और ज्योति जमीन पर अचेत पड़ी थी। उसने फौरान मामले की सूचना पुलिस को दी। इस हादसे के बाद बच्चे की दुनिया ही उजड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed