Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A urn worth Rs 40 lakh, embedded in the pinnacle of a Jain temple, was stolen

Delhi: जैन मंदिर के शिखर में जड़ा 40 लाख का कलश चोरी, चोर ने करवाचौथ पर किया कांड; वारदात सीसीटीवी कैमरों में

Sun, 12 Oct 2025 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 06:16 AM IST
सार

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शनिवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को कलश चोरी होने की खबर मिली, मंदिर के बाहर भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
Delhi: A urn worth Rs 40 lakh, embedded in the pinnacle of a Jain temple, was stolen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में जैन मंदिर से लगभग 40 लाख का कलश चोरी कर लिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शनिवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को कलश चोरी होने की खबर मिली, मंदिर के बाहर भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मंदिर कमेटी को थाने बुलाने लगे तो इस पर लोग नाराज हो गए। बाद में खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात शुक्रवार रात को हुई। उस समय लोग करवाचौथ में व्यस्त थे।
विज्ञापन


आरोपी ने इसका फायदा उठाया और कलश ले गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज जैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज जैन ने बताया कि जैन मंदिर करीब 25 साल पुराना है। स्थानीय लोगों ने मंदिर प्रशासन के साथ मिलकर करीब 17 साल पहले शिखर पर सोने की परत चढ़ा हुआ कलश लगाया था। इस समय कलश की कीमत लगभग 40 लाख रुपये के आसपास है। 

आरोपी तारों के जरिये मंदिर की छत पर पहुंचा 
शुक्रवार रात को मंदिर बंद कर दिया गया। इस बीच शनिवार सुबह जब मंदिर खोला गया तो वहां शिखर पर लगा कलश गायब था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। फुटेज देखने पर पता चला कि देर रात करीब पौने 12 बजे मंदिर के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था।


कुछ मिनट वह मंदिर के बाहर बैठा रहा। इसके बाद आरोपी बिजली के तारों के जरिये मंदिर की छत पर पहुंच गया। आरोपी छत से शिखर पर पहुंचा और कलश चोरी करके ले गया। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed