{"_id":"5d2af5148ebc3e6ce3782809","slug":"delhi-a-22-year-old-man-killed-by-miscreant-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बदमाश बेखौफ, लूटपाट का विरोध करने पर थाने से 50 मीटर की दूरी पर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बदमाश बेखौफ, लूटपाट का विरोध करने पर थाने से 50 मीटर की दूरी पर युवक की हत्या
Sun, 14 Jul 2019 02:55 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वैन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में मोबाइल लूट का विरोध करने पर दो बदमाशों ने श्याम बोधशाह (22) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसे सड़क पर घायल पड़ा देख एक वैन सवार एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी राहुल उर्फ मोनू (21) और एक नाबालिग को दबोच लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि लूटपाट के विरोध पर उन्होंने श्याम के सीने में चाकू घोंप दिया था।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि देर रात 12:45 बजे पुलिस को सड़क हादसे में युवक के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक वैन चालक रवि घायल को अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि किसी ने युवक के सीने में किसी ने चाकू घोंप दिया था। देर रात को हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे स्टाफ ने दोनों बदमाशों को दबोचकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि श्याम बोधशाह दोस्तों के साथ जमरूदपुर में किराए के कमरे में रहता था। वह डिफेंस कॉलोनी मार्केट के एक रेस्तरां में नौकरी करता था। वारदात के समय वह साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे रोककर बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की और विरोध पर चाकू मार दिया।
विज्ञापन