केजरीवाल पर दर्ज मानहानि का एक और मुकदमा, मांगा 1 रुपया मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य अंकित भारद्वाज ने केजरीवाल व संजय सिंह से मानहानि के लिए एक रुपया मुआवजा मांगा है। अंकित भारद्वाज ने इस बाबत मानहानि की दीवानी शिकायत दायर की है।
अदालत ने संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को गवाह व साक्ष्य पेश करने के लिए कहा है। भारद्वाज का आरोप है कि इन नेताओं ने उसका नाम व प्रोफाइल कपिल मिश्रा पर हमला करने वाले के तौर पर मीडिया व सोशल मीडिया पर प्रचारित किया।
तीस हजारी अदालत के एडीशनल सीनियर सिविल जज वीके गौतम के समक्ष भारद्वाज के वकील योगेश स्वरूप ने कहा कि प्रस्तावित आरोपियों ने उनके मुव्वकिल की मानहानि की। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए और उसे मुआवजा देना चाहिए।
मकसद आरोपियों से माफी मंगवाना है
पीड़ित पक्ष ने कहा कि आरोपी कोर्ट में आकर माफी मांगें और अंकित भारद्वाज को एक रुपया मुआवजा दें। इस शिकायत के पीछे पैसा मकसद नहीं है, बल्कि आरोपियों से माफी मंगवाना है।
पेश मामला धरने पर बैठे आप विधायक कपिल मिश्रा पर 10 मई को हुए हमले से जुड़ा है। कपिल मिश्रा उस दिन धरने पर बैठे थे। उसी समय एक युवक आया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। वहां मौजूद मिश्रा के समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया।
वहां पर उसने अपना नाम अंकित भारद्वाज व खुद को आप का कार्यकर्ता बताया था। यह पूरा वाकिया मीडिया चैनलों पर चला था। युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था, जबकि आप नेताओं का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता अंकित ही हमलावर है।