फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   December may also remain hot due to absence of western disturbance in delhi

कब आएगी दिल्ली की सर्दी?: राजधानी में अभी कंबल निकालने की जरूरत नहीं, नवंबर की तरह दिसंबर भी रह सकता है गर्म

Tue, 03 Dec 2024 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Dec 2024 09:07 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान दिसंबर में भी बढ़ा हुआ है। नवंबर में भी कुछ ऐसा ही मौसम था। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, इसलिए ठंड का अहसास नहीं होगा। 

विज्ञापन
December may also remain hot due to absence of western disturbance in delhi
दिल्ली में दिसंबर भी रह सकता है गर्म - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में अक्तूबर व नवंबर की तरह दिसंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है, इस कारण यह महीना भी गर्म हो सकता है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से ठंडी हवाएं नहीं चल रही हैं। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सात दिसंबर के बाद पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। लेकिन मैदानी इलाकों में उसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान दिसंबर में भी बढ़ा हुआ है। नवंबर में भी कुछ ऐसा ही मौसम था। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, इसलिए ठंड का अहसास नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच से आठ दिसंबर तक अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं पूरे सप्ताह धुंध रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस
चार दिसंबर को सूर्यास्त: शाम 5:24 मिनट
पांच दिसंबर को सूर्योदय: सुबह 7:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed