Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   December begins with coldest mornings of this season and the past 11 years

दिल्ली में ठंड का 5.7°C का टॉर्चर: दिसंबर की शुरुआत बीते 11 साल की सबसे ठंडी सुबह से साथ; चलेगी शीत लहर

Mon, 01 Dec 2025 10:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Dec 2025 10:28 PM IST
सार

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। वहीं अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
December begins with coldest mornings of this season and the past 11 years
दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में दिसंबर की शुरुआत इस सीजन और बीते 11 साल की ठंडी सुबह के साथ हुई है, जहां साल 2011 में पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ, लेकिन बीच-बीच में ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। इसी बीच अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। वहीं, लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 6.5, पालम में 7.6 और आया नगर में 6.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठंडी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में मंगलवार को आसमान अधिकतर साफ रहेगा। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 और 09 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंडक का अहसास होगा। साथ ही, दिन में ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

1-5 दिसंबर तक अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का असर
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। 2 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25-27 और न्यूनतम 8-10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 3 और 4 दिसंबर को अधिकतम 22-24 और न्यूनतम 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, मौसम साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। 5 दिसंबर को हल्के बादल छाए रहेंगे, सुबह हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी।

विज्ञापन

6 और 7 दिसंबर को हल्के बादल रहेंगे, सुबह हल्का कोहरा रहेगा, अधिकतम तापमान 22-25 और न्यूनतम 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों को रात के समय और सुबह ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी। यह स्थिति खासकर उन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रही जो सुबह-शाम घर से बाहर निकलते हैं, लेकिन दिन के समय हल्की धूप और बढ़ते तापमान के कारण थोड़ी राहत मिली।

यह होती है शीत लहर
- मैदानी क्षेत्रों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व इससे नीचे होने के साथ सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है तो शीत लहर होती है। वहीं, सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या इससे कम होने पर गंभीर स्तर की ठंड रहती है।

- अगर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला जाता है तो इसे भी शीत लहर माना जाता है। वहीं, 2 डिग्री सेल्सियस पर गंभीर स्तर की शीत लहर होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे जाने पर शीत लहर होती है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed