{"_id":"5da3c0948ebc3e015e1b74a3","slug":"death-of-a-patient-due-to-pulses-gone-in-breathing-pipe-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: सांस की नली में दाल जाने से मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: सांस की नली में दाल जाने से मरीज की मौत
Mon, 14 Oct 2019 05:55 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 14 Oct 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस की नली में दाल फंसने से बीके सिविल अस्पताल में भर्ती 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह युवक की पत्नी जब तक डॉक्टर को बुलाकर लाई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक लीवर संक्रमण से ग्रस्त था। शनिवार को ही उसे अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के अनुसार लेटे-लेटे ही दाल पीना मरीज की मौत का कारण बना।
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी निवासी जय किशन ने बताया कि बेटे कपिल गोयल का लीवर खराब होने की वजह से शनिवार सुबह उसे बीके सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होने लगा। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को बेटे के साथ कपिल की पत्नी ही देखभाल के लिए रुकी थी। रविवार सुबह पुत्रवधु ने फोन पर बेटे की तबीयत में सुधार की बात कही।
विज्ञापन
उधर, बीके अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. रिंकू ने रूटीन जांच के दौरान कपिल से तबीयत के बारे में पूछा। डॉ. रिंकू ने कपिल को बैठाकर दाल पिलाने की बात कही और अन्य मरीजों को देखने चली गईं। करीब 10 मिनट के बाद कपिल की पत्नी भाग कर डॉक्टर के केबिन में आई और डॉक्टर से कहा कि कपिल कुछ बोल नहीं रहा है। उसके बाद जब डॉ. रिंकू ने कपिल की जांच की तो कपिल की मौत हो चुकी थी। पता चला है कि कपिल को बेड पर लेटे-लेटे ही उसकी पत्नी दाल पिला रही थी।
विज्ञापन
इससे दाल उसकी आहार नली में जाने की बजाय सांस की नली में चली गई और इसी से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कपिल के शव को अस्पताल में ही छोड़कर पत्नी इमरजेंसी से निकल गई। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर व पुलिस ने मिलकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। कुछ समय के बाद परिजन अस्पताल में आए और बिना पोस्टमार्टम करवाए ही कपिल के शव को लेकर चले गए।