{"_id":"67566799fa29ac43ce040d63","slug":"deadline-for-construction-of-nand-nagari-flyover-extended-by-four-months-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों का इंतजार बढ़ा: नंद नगरी में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण की चार माह बढ़ी समय सीमा, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों का इंतजार बढ़ा: नंद नगरी में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण की चार माह बढ़ी समय सीमा, जानें वजह
Mon, 09 Dec 2024 09:23 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:23 AM IST
सार
नंद नगरी से गगन सिनेमा तक बन रहे फ्लाइओवर का काम अब चार महीने के लिए और बढ़ गया है। यानी अप्रैल तक इस फ्लाइओवर का उद्घाटन होगा। वहीं परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के निर्माण में 97 पेड़ बाधा बने हैं। इसको लेकर वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के बीच कई बैठके हुई है।
विज्ञापन
नंद नगरी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर।
- फोटो : फोटो - जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनापार के नंद नगरी से गगन सिनेमा के बीच बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तय समय से पीछे चल रहा है। अब इसके पूरा होने की डेडलाइन चार माह आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है फ्लाईओवर का निर्माण कार्य विधानसभा चुनाव के बाद ही पूरा होगा। इसके बाद इसका उद्धाटन किया जाएगा। इससे पहले इसके निर्माण की डेडलाइन अक्तूबर तय की गई थी और उससे पहले यह डेडलाइन जुलाई रखी गई थी। लेकिन ग्रेप लागू होने और पेड़ों को हटाने संबंधी अनुमति नहीं मिलने के कारण इसके में देरी हुई।
विज्ञापन
जिस मार्ग पर फ्लाईओवर काे बनाया जा रहा है वह सड़क दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ती है। यह क्षेत्र सघन आबादी वाला है। नंद नगरी से गगन सिनेमा (मंगल पांडे मार्ग) पर बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे छह लेन के इस फ्लाईओवर को सितंबर, 2022 में मंजूरी मिली थी। फरवरी, 2023 में काम शुरू हुआ था। इसे पूरा करने के लिए जुलाई 2024 तक की डेडलाइन रखी गई थी।
विज्ञापन
लेकिन विभिन्न अड़चनों के चलते निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा नहीं हो पाया। परियोजना का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फ्लाईआेवर के काम में आ रही देरी के कारण यहां से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
97 पेड़ निर्माण में बने हुए हैं बाधा
अधिकारियों का कहना है कि जल्द से ही पेड़ों की अड़चन दूर कर ली जाएगी। वर्तमान में एप्रोच रोड पर काम चल रहा है। फ्लाईओवर के खंभे खड़े किए जा रहे हैं। खंभों के ऊपर स्लैब का भी काम चल रहा है, लेकिन एप्रोच रोड का काम अभी शुरू होना बाकी है और रोड मीडियन का निर्माण भी होना है।
फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे छह यू-टर्न
फ्लाईओवर के नीचे छह यू-टर्न प्रस्तावित हैं। पहला नंद नगरी थाना के पास बनाया जाएगा उसके दो यू-टर्न वहां से पांच सौ मीटर की दूरी पर, इसके बाद गगन सिनेमा बस स्टॉप के पास बैक-टू-बैक यू-टर्न का एक और सेट प्रस्तावित है और फिर गगन सिनेमा जंक्शन के बाद एक टर्न। क्षेत्र को सौंदर्यपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए कला और भित्ति चित्र का काम किया जाएगा। योजना के अनुसार, प्रस्तावित फ्लाईओवर के नीचे दो मौजूदा ट्रैफिक जंक्शनों का भी सुधार किया जाएगा। फुटपाथ, ड्रेनेज सिस्टम, लैंडस्केपिंग कार्य, सड़क संकेत और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य भी किए जाएंगे।
सात किमी सफर को किया जाएगा सिग्नल फ्री
गाजियाबाद के पास भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक लगभग सात किलोमीटर के सफर को सिग्नल फ्री किया जाएगा। नंद नगरी से गगन सिनेमा फ्लाईओवर जहां खत्म होगा, उसके आगे लोनी गोल चक्कर फ्लाईओवर पहले से है। फिर गोकलपुर फ्लाईओवर मिलेगा। उसके बाद भजनपुरा लाल बत्ती को खत्म करने के लिए मेट्रो के साथ डबल डेकर फ्लाईओवर बन रहा है। लोनी बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक मंगल पांडे मार्ग भी सिग्नल फ्री हो जाएगा। नंद नगर फ्लाईओवर के बन से जाने से घौंडा, मुस्तफाबाद, गोकलपुर, नंद नगरी, करावल नगर के अलावा आस-पास की दर्जनों घनी आबादी वाली कॉलोनियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा यूपी के गाजियाबाद (भोपुरा बॉर्डर) से सिग्नेचर ब्रिज की तरफ आने वाला ट्रैफिक भी आसानी से निकल सकेगा।