{"_id":"662905bef66f2ed43f0a9a50","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-on-flyover-under-construction-in-delhi-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर लटका मिला युवक का शव, काफी दिनों से बेरोजगार था हरप्रीत; आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर लटका मिला युवक का शव, काफी दिनों से बेरोजगार था हरप्रीत; आत्महत्या की आशंका
Wed, 24 Apr 2024 06:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:45 PM IST
सार
दिल्ली के रोहिणी में एक युवक का निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लटका हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्मट कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहिणी जिला के अमन विहार इलाके में बुधवार तड़के निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव लटका देखकर राहगीरों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। शव फ्लाईओवर की रेलिंग से लटका था। हालात देखकर पुलिस ने दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
बाद में किसी तरह शव को नीचे उतारकर उसे संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। कुछ ही देर बाद युवक की पहचान हरप्रीत (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को ही परिजनों की मौजूदगी में हरप्रीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। अमन विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के अलावा निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत परिवार के साथ उत्सव विहार, कराला में रहता था। उसके परिवार में मां, पत्नी के अलावा एक बच्चा है। हरप्रीत पेशे से चालक था। पिछले कुछ दिनों से वह बेरोजगार था। उसे काम की तलाश थी। इसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। मंगलवार शाम को वह किसी काम से जाने की बात कर निकला था। इस बीच बुधवार सुबह करीब 6.00 बजे राहगीरों ने उसका शव निर्माणाधीन अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) फ्लाईओवर पर हवा में झूलता हुआ देखा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक काफी ऊपर लटका था। ऐसे में उसका शव उतरना काफी मुश्किल था। दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। बाद में पुलिस व दमकल की टीम ने शव नीचे उतारा।
विज्ञापन
फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हरप्रीत की हत्या कर शव को फ्लाईओवर पर टांगने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के आरोपों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।