फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of pvr personnel found on roof of dlf mall noida

डीएलएफ मॉल की छत पर मिला पीवीआर कर्मी कर शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Nov 2019 07:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
dead body of pvr personnel found on roof of dlf mall noida
मॉ़ल ऑफ इंडिया की छत पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल की छत पर शुक्रवार सुबह एक पीवीआर कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। उसके सिर के पीछे चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। पुलिस को परिजनों की तरफ से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोनिया विहार, दिल्ली निवासी भुवन चंद्र शर्मा (48) डीएलएफ मॉल के अंदर पीवीआर में काम करते थे। वह छह महीने से यहां काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह मॉल पहुंचे और काम शुरू कर दिया। इसके बाद वह मॉल में इधर-उधर टहलने लगे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डीएलएफ मॉल में काम करने वाले सुरक्षा कर्मचारियों ने भुवन का शव मॉल की दूसरी मंजिल पर पड़ा देखा। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर स्थानीय पुलिस सहित एसपी सिटी पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 7:40 पर मॉल में एंट्री
पुलिस ने मॉल के अंदर-बाहर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के मुताबिक भुवन सुबह 7:40 बजे मॉल में एंट्री करते हुए दिख रहे हैं। आठ बजे से उनकी ड्यूटी थी। मॉल में एंट्री करने के बाद वह पीवीआर में गए हैं। वहां से कुछ देर के बाद बाहर निकलकर इधर उधर घूमते दिख रहे हैं।

हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना
पुलिस इस मामले में सभी एंगल पर जांच कर रही है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज की तहकीकात की जा रही है। सिर के पीछे चोट के निशान हैं। हालांकि, पुलिस प्राथमिक जांच के बाद इस मामले को दुर्घटना बता रही है। एसएचओ राजवीर सिंह का कहना है कि भुवन तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर गिरा है। इसकी जांच चल रही है कि वह गिरा है या गिराया गया है।


डीएलएफ मॉल की छत पर शव मिलने के मामले की जांच की जा रही है। हर पहलुओं पर पुलिस की टीम तहकीकात कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के बारे में कुछ स्थिति स्पष्ट होगा।
-विनीत जायसवाल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed