फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of an elderly couple found in Posh Society of Amar Colony

अमर कॉलोनी की पॉश सोसायटी में मिला बुजुर्ग दंपती का शव, बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था फ्लैट में बंद

Mon, 28 Jan 2019 05:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
dead body of an elderly couple found in Posh Society of Amar Colony
Dead Body - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली की अमर कॉलोनी स्थित पॉश अपार्टमेंट में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में बुजुर्ग दंपती के शव सड़ी-गली हालत बरामद हुए। दंपती की पहचान वीरेंद्र कुमार खनेजा (77) और उनकी पत्नी सरला (72) के रूप में हुई है। सरला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। वीरेंद्र का बेटा अमेरिका में रहता है। 16 जनवरी के बाद उसका अपने माता-पिता से संपर्क नहीं हो पाया था। शनिवार को एक रिश्तेदार की सूचना पर पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बरामद किए। दोनों की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अकेलेपन से परेशान होकर बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर बाद में खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस घर में किसी बाहरी शख्स के प्रवेश से इंकार कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो पुलिस सभी दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को तीन संदिग्ध दिखे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र कुमार खनेजा पत्नी सरला के साथ 349, माउंट कैलाश अपार्टमेंट में रहते थे। वीरेंद्र एक निजी कंपनी से ऊंचे पद से सेवानिवृत्त थे। उनका बेटा अमित खनेजा परिवार के साथ अमेरिका में रहता है, जबकि दूसरे बेटे सुमित खनेजा (40) की बीमारी से पिछले साल मौत हो गई थी। सुमित तलाकशुदा था। बेटे की मौत और अकेलेपन से दंपती परेशान रहते थे। इधर, अमित परिजनों से फोन पर बातचीत करता रहता था। 16 जनवरी को आखिरी बार उसकी माता-पिता से बातचीत हुई थी। इसके बाद उसके माता-पिता का नंबर बंद आता रहा। अमित ने गुरुग्राम में रहने वाले रिश्तेदार से माता-पिता का पता लगाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इधर, रिश्तेदार शनिवार को घर पहुंचा तो फ्लैट अंदर से बंद मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पड़ोसियों और रिश्तेदार की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर एक कमरे में फर्श पर बुजुर्ग दंपती के शव बरामद हुए। महिला के हाथ पैर बंधे थे। दोनों के शव देखने में छह से सात दिन पुराने लग रहे थे। पुलिस ने अमित को सूचना देकर शवों को एम्स मोर्चरी भेज दिया। पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि फिलहाल दोनों की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। शुरूआती जांच के बाद फ्लैट में किसी बाहरी शख्स के आने के सुराग नहीं मिले हैं। फ्लैट का दरवाजा भी अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी आखिरी बार देखे गए बुजुर्ग 
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बुजुर्ग को आखिरी बार 18 जनवरी को देखा गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसके बाद वह अपने फ्लैट से बाहर नहीं निकले। कोई बाहरी शख्स उनके फ्लैट में आया या नहीं, इसकी छानबीन की जा रही है। 

दंपती की नौकरानी से पूछताछ जारी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपती के यहां काम करने वाली नौकरानी को अमर कॉलोनी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। नौकरानी का कहना है कि फ्लैट बंद होने के कारण वह रोजाना वापस लौट जाती थी। इधर, सूत्रों का कहना है कि बुजुर्ग दंपती के घर के दरवाजे में अंदर-बाहर दोनों जगहों से चाबी लग जाती है। ऐसे में किसी भी बाहरी शख्स के अंदर जाने की संभावना है। पुलिस इस दृष्टिकोण से भी मामले की छानबीन कर रही है। 


पुलिस आत्महत्या की जता रही आशंका
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि बुजुर्ग वीरेंद्र ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। शायद वह बेटे की मौत और अकेलेपन से परेशान थे। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीरेंद्र और उनकी पत्नी दिल्ली पुलिस के सीनियर सिटीजन सेल में पंजीकृत थे। नए साल पर बीट अधिकारी ने दोनों को घर जाकर बधाई दी थी। इसके अलावा 15 जनवरी को बीट स्टाफ ने दंपती के कहने पर उनकी पानी की टंकी साफ कराने के अलावा उनका हालचाल भी लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed