Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA to build five multi-level parking lots

Delhi NCR News: डीडीए बनाएगा पांच मल्टी-लेवल पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
कड़कड़डूमा, ओखला, दिलशाद गार्डन, द्वारका और सैनी एन्क्लेव में बनेंगी पार्किंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए द्वारा राजधानी में बढ़ती पार्किंग समस्या को दूर करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख इलाकों में पांच मल्टी-लेवल पार्किंग बनाएगा। विभाग ने परियोजनाओं के विकास के लिए भूखंडों की ई-नीलामी की घोषणा की है।डीडीए के अनुसार ये परियोजनाएं कड़कड़डूमा, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, दिलशाद गार्डन, द्वारका और सैनी एन्क्लेव में प्रस्तावित हैं। इनकी कुल क्षमता 1,261 इक्विवेलेंट कार स्पेस (ईसीएस) होगी, जिससे घनी आबादी वाले इलाकों में सड़कों पर पार्किंग का दबाव कम होगा और ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा।



11,048 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगी पार्किंग
परियोजनाओं के तहत कड़कड़डूमा में 248 ईसीएस, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 362 ईसीएस, दिलशाद गार्डन में 232 ईसीएस, द्वारका में 134 ईसीएस और सैनी एन्क्लेव में 285 ईसीएस की पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।
विज्ञापन




तीन साल में काम पूरा करने का लक्ष्य

डीडीए के अनुसार, ये व्यावसायिक गतिविधियां मास्टर प्लान 2021 के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होंगी। सभी परियोजनाओं को अगले तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीकाजी कामा प्लेस में जल्द शुरू होगी पार्किंग
डीडीए जल्द ही भीकाजी कामा प्लेस में एक और मल्टी-लेवल कार पार्किंग सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इससे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या को और कम किया जा सकेगा। बता दें कि इसी वर्ष फरवरी में नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में डीडीए द्वारा विकसित अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया गया था। यहां 660 कारों के साथ 350 से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed