{"_id":"69f7402f1bebf0f31901cd1c","slug":"dda-launches-rangbagh-initiative-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-134828-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीडीए ने शुरू की ‘रंगबाग’ पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीडीए ने शुरू की ‘रंगबाग’ पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के सार्वजनिक पार्क अब केवल सैर-सपाटे तक ही सीमित नहीं रहेंगे। ये रचनात्मकता और सीखने के केंद्र के रूप में भी विकसित होंगे। डीडीए ने एनएसडी के सहयोग से ‘रंगबाग’ नाम से अनूठी थिएटर पहल की है। ‘रंगबाग’ के पहले बैच की शुरुआत दो मई को इंद्रप्रस्थ पार्क स्थित मयूर आर्ट गैलरी में हुई, जिसमें 12 से 16 वर्ष के 20 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसके तहत एनएसडी के अनुभवी थिएटर प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को छह सप्ताह का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें संवाद कौशल, शारीरिक अभिव्यक्ति, अभिनय, इम्प्रोवाइजेशन और बुनियादी मंच तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 14 जून को होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन करेंगे।