फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA is going to rejuvenate its Lake View Golf Course in Bhalswa.

Delhi: लेक व्यू गोल्फ कोर्स को नए सिरे से चमकाएगा डीडीए, अब मिलेगी ये और सुविधाएं

Tue, 08 Apr 2025 08:21 AM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 08:21 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के भलस्वा में लेक व्यू गोल्फ कोर्स को डीडीए नया रूप देने जा रहा है। यहां पर प्रैक्टिस पुटिंग ग्रीन एरिया तैयार किया जाएगा। गोल्फर्स को अपने पुटिंग के अभ्यास और वार्म-अप के लिए भी जगह मिलेगी।

विज्ञापन
DDA is going to rejuvenate its Lake View Golf Course in Bhalswa.
भलस्वा लेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भलस्वा में अपने लेक व्यू गोल्फ कोर्स को डीडीए नए सिरे से चमकाने जा रहा है। यहां पर एक अतिरिक्त प्रैक्टिस पुटिंग ग्रीन एरिया तैयार किया जा रहा है और एक अतिरिक्त बंकर भी बनाया जा रहा है, जहां पर गोल्फर्स को अपने पुटिंग के अभ्यास और वार्म-अप के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।

विज्ञापन


प्रैक्टिस पुटिंग ग्रीन एरिया, मूल गोल्फ कोर्स के पुटिंग ग्रीन से अलग होता है, यहां गोल्फर राउंड से पहले अपने पुटिंग स्ट्रोक को वार्म अप करते हैं। डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, ग्रीन व्यू कोर्स पहले से अधिक हरा भरा दिखाई देगा, जिसके रखरखाव के लिए 48 बेलदारों की तैनाती की जाएगी। नए बेलदारों की भर्ती प्रक्रिया डीडीए ने शुरू कर दी है। इसे साल भर में नया स्वरूप देने की योजना है। नए प्रैक्टिस पुटिंग ग्रीन एरिया और बंकर को करीब छह महीने में तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन


 डीडीए लेक व्यू गोल्फ कोर्स 79 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जिसमें कुल नौ होल गोल्फ कोर्स है। यह मुकुंदपुर गांव के पास मुकरबा चौक से एक किमी दूर आउटर रिंग रोड पर भलस्वा झील परिसर में स्थित है। इसमें 220 गज की ड्राइविंग रेंज है, जिसमें 10 ड्राइविंग बे, एक प्रैक्टिस पुटिंग ग्रीन और बंकर के साथ चिपिंग एरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स डीडीए का
डीडीए ने लाडो सराय में कुतुब गोल्फ कोर्स भी विकसित किया है, जिसमें 18 होल हैं। यह देश में विकसित पहला सार्वजनिक गोल्फ कोर्स भी है। इसके बाद डीडीए ने भलस्वा गोल्फ कोर्स को पे एंड प्ले सुविधा की योजना के इरादे से एक सार्वजनिक गोल्फ कोर्स के रूप में विकसित किया। इसके अतिरिक्त दिल्ली में द्वारका में डीडीए का एक और गोल्फ कोर्स है, जिसे बीते साल दिसम्बर में खोला गया है। 158 एकड़ में फैले 18 होल वाले इस गोल्फ कोर्स में 52 हिटिंग बे और 375 गज की ड्राइविंग रेंज है। डीडीए के मुताबिक, ये भारत का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed