{"_id":"5a805e40e2b5735efe34ec7c4086de77","slug":"dda-housing-scheme-2014-draw-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीडीए हाउसिंग ने जारी की घर पाने वालों की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए हाउसिंग ने जारी की घर पाने वालों की लिस्ट
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में घर बनाने का सपना संजोए पच्चीस हजार लोगों को सपना आज पूरा हो गया। तीन बार टाले जाने के बाद मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण की मेगा हाउसिंग स्कीम 2014 का ड्रा हुआ।
विज्ञापन
ड्रा की प्रक्रिया मंगलवार सुबह तीन सदस्यों की उपस्थिती में शुरु हुई। सदस्यों में दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज मंजू गोयल, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर अंजु कुमार और नेशन इंफारमेटिक्स सेंटर के डायरेक्टर महेश चंद्रा शामिल थे।
विज्ञापन
ड्रा की पूरी प्रक्रिया लाइव चल रही थी जो लगभग एक घंटे तक चली। इसके तुरंत बाद ही ड्रा के परिणाम डीडीए की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया। इस लिंक WWW.DDA.ORG.IN पर जाकर ड्रा की अपलोड की गई पूरी लिस्ट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
सफल आवंटियों को मार्च तक फ्लैट का पजेशन दे दिया जाएगा। डीडीए की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म का नंबर डालकर जान सकेंगे कि आपका घर लकी ड्रॉ में आया या नहीं। बता दें कि दिल्ली में घर पाने के लिए करीब 10 लाख लोगों ने आवेदन किया था जिसमें से महज 25,034 लोगों का ही सपना पूरा हुआ।