{"_id":"67bd27f61b7d9974e804dec5","slug":"dayal-singh-evening-college-students-get-internships-in-delhi-university-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU: डीएसईसी के फेयर में मिलेगा इंटर्नशिप का मौका, 50 से अधिक कंपनियां रहेंगी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DU: डीएसईसी के फेयर में मिलेगा इंटर्नशिप का मौका, 50 से अधिक कंपनियां रहेंगी मौजूद
Tue, 25 Feb 2025 07:47 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:47 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली के दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से इंटर्नशिप फेयर 8.0 का आयोजन किया जा रहा है। यह दिल्ली एनसीआर में सबसे पंसद किए जाने वाले इंटर्नशिप मेले में से एक है। अमर उजाला नॉलेज पॉर्टनर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय का दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज छात्रों को विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप प्राप्त करने के दरवाजे खोल रहा है। कॉलेज मंगलवार (25 फरवरी) को इंटर्नशिप फेयर 8.0 आयोजित करने जा रहा है। इसमें 50 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियां कैंपस पहुंच रही हैं। खास बात यह है कि इस फेयर में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। इस फेयर में छात्रों को 10 हजार से लेकर 25 हजार तक के स्टाइपेंड की इंटर्नशिप ऑफर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से इंटर्नशिप फेयर 8.0 का आयोजन किया जा रहा है। यह दिल्ली एनसीआर में सबसे पंसद किए जाने वाले इंटर्नशिप मेले में से एक है। 50 से अधिक कंपनियों, गैर सरकारी संगठनों और स्टार्टअप्स के साथ मार्केटिंग, वित्त, मानव संसाधन और ग्राफिक डिजाइन जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप की पेशकश करते हुए यह मेला सभी शैक्षिक पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए अविश्वसनीय अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
फेयर 8.0 में ईजमाईट्रिप, स्टबबोर्न फैक्ट्री, कैपिटएनबुल्स और जीएससी एसोसिएट्स जैसी शीर्ष कंपनियों के साथ-साथ विशालाक्षी फाउंडेशन और वेल बीइंग फाउंडेशन जैसे एनजीओ भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इंटर्नशिप फेयर में इस साल की सबसे ज्यादा इंटर्नशिप एआईएम इंडिया की ओर से दिया जा रहा है। यह कंपनी मार्केटिंग, एचआर और फाइनेंस में 25 हजार रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप ऑफर करेगा।
वहीं औसतन 10 हजार से 15 हजार रुपये स्टाइपेंड के ऑफर मिलेंगे। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो भावना पांडेय ने कहा कि इस तरह के मेले से छात्रों के समग्र विकास पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है। यह फेयर यह सुनिश्चित करता है कि छात्र उद्योग से जुड़े लोगों के साथ सीधे बातचीत करें।