फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter beats mother mercilessly at kalkaji delhi, vidoe goes viral

दिल्लीः बेटी ने की बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 24 May 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
daughter beats mother mercilessly at kalkaji delhi, vidoe goes viral
बेटी ने मां को मारा
जिन बच्चों को मां अपने लाड-प्यार से पाल पोसकर बड़ा करती है, कभी नहीं सोचती कि वही बच्चे बड़े होकर उस पर जुल्म ढाएंगे, उसे मारेंगे पीटेंगे। लेकिन ऐसे कई मंजर अक्सर हमे देखने को मिल जाते हैं जहां बेटे-बहू अपने मां-बाप को मार-पीटकर घर से निकाल देते हैं। इसके बाद बूढे मां-बाप दर-दर भटकने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


यह तो बेटे बहू की बात थी लेकिन जिस बेटी को खासतौर से उसकी मां का सबसे ज्यादा प्यार मिलता है वो ही अगर मां पर जुल्म करने लगे, उसकी पिटाई करने लगे तो आप ऐसी बेटी के बारे में क्या कहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली के कालकाजी में एक मां की आंखों के आंसू, शरीर पर लगी चोटों के घाव, उसके कांपते हाथ बूढी मां के दर्द की कहानी बयान करते हैं। इन सारे सितम के बाद भी ये मां यही कहती है कि उसकी बेटी ने कुछ नहीं किया, पुलिस को मत बुलाओ, मेरी ही गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें मां की प‌िटाई का वीड‌ियो

daughter beats mother mercilessly at kalkaji delhi, vidoe goes viral
बेटी ने मां को मारा

कालकाजी की इस वृद्ध ‌महिला की दयनीय दशा तब सबके सामने आई जब उसके ही एक पड़ोसी ने उस वक्त वीडियो बना लिया जब वृद्ध मां की बेटी उसे पीट रही थी। वृद्ध मां का नाम गुरुवचन कौर(75) है, जो कालकाजी के ब्लॉक सात में मकान नंबर-205 में रहती हैं। उनका घर इस मकान की चौथी मंजिल पर है। यह मकान गुरुवचन के पति ने बनावाया था।

गुरुवचन के पति की मौत करीब 15 साल पहले ही हो गई। गुरुवच के 5 बच्चे हैं जिसमें 4 बेटियां और 1 बेटा है, जो परिवार समेत अ‌मेरिका में रहता है। पड़ोसियों के अनुसार गुरुवचन की दूसरी बेटी रविंदर कौर गोविंदपुरी के अपने घर से रोज शाम को मां के घर आती है और उनकी पिटाई करती है। महिला की चीख-पुकार पड़ोसियों को बहुत परेशान करती है।

पड़ोसी बताते हैं कि गुरुवचन की बेटी हर महीने आकर किराएदारों से किराया लेकर चली जाती है, जबकि मां खाने पीने व खर्च के लिए भी पड़ोसियों के आश्रित रहना पड़ता है। बीते शनिवार को जब रविंदर अपनी मां की पिटाई कर रही थी तो उनके पड़ोसी हरनाम कौर, प्रीतपाल सिंह व श्वेता आदि ने उसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed