Delhi: चलती कार का दरवाजा खोल किया खतरनाक स्टंट, पहचान छिपाने के लिए हटाई नंबर प्लेट; वाहन जब्त
आरोपी एक पुलिस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। आरडब्ल्यूए की शिकायत पर इस पर एक्शन लेते हुए राजौरी गार्डन पुलिस टीम वीडियो के आधार पर आरोपी के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। पता चला कार उसके दोस्त की है।
विस्तार
इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर रील बनाने के चक्कर में युवा डरा देने वाले स्टंट की वीडियो बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में एक युवक ने पश्चिम दिल्ली की सड़कों पर फॉर्च्यूनर गाड़ी से खूब स्टंट किया। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर युवक खतरनाक तरीके से सड़क पर गाड़ी चलाता दिखाई दिया।
आरोपी एक पुलिस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। आरडब्ल्यूए की शिकायत पर इस पर एक्शन लेते हुए राजौरी गार्डन पुलिस टीम वीडियो के आधार पर आरोपी के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। पता चला कार उसके दोस्त की है। पुलिस ने वहां जाकर कार को जब्त कर लिया। आरोपी फरार होने में सफल रहा। उसकी तलाश की जा रही है।
#WATCH | Delhi Police team at PS Rajouri Garden has seized an SUV despite the owner's attempts to conceal the vehicle's identity by removing its number plate, for reckless driving and dangerous stunts along Najafgarh Road - Rajouri Garden.
विज्ञापन विज्ञापन
A complaint by RWA Rajouri Garden was… pic.twitter.com/Gh04Bh2wH4 — ANI (@ANI) March 6, 2024
पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि उनकी टीम को 27 फरवरी को राजौरी गार्डन की एक आरडब्ल्यूए की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि एक युवक नजफगढ़ रोड, राजौरी गार्डन में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर लोगों के जीवन खतरे में डाल रहा है। पुलिस ने पड़ताल की तो उसको स्टंट की वीडियो भी मिल गई। पता चला कि पीयूष शर्मा नामक युवक इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए स्टंट करता है। उसके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वीडियो की पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। वहां पहुंचकर पता चला कि कार किसी भव्य सहगल नामक युवक के नाम पर है।
पुलिस ने उसके पास पहुंचकर कार जब्त कर ली। युवक ने बताया कि उसने कार अपने दोस्त को चलाने के लिए दी थी। अब उसने कार से स्टंट कैसे किया, इसका उसे नहीं पता। फिलहाल पुलिस कार कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी इसी तरह के वीडियो सामने आते रहे हैं। बताया जाता है कि आरोपी दिल्ली पुलिस अधिकारी का बेटा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस का कोई भी अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। वह बस गाड़ी जब्त करने की बात कह रहे हैं।