{"_id":"6aff38f6f2f4969b0a209b253114b5cf","slug":"daily-passengers-can-face-problem-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: 7 से 11 अक्तूबर तक बंद रहेगा इन ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: 7 से 11 अक्तूबर तक बंद रहेगा इन ट्रेनों का संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 06 Oct 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असावटी में नॉन इंटरलॉकिंग के चलते बुधवार से दैनिक यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। 7 से 11 अक्तूबर तक कई शटल और एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
जो लोकल गाड़ियां दिल्ली से पलवल के लिए चलेेंगी वह भी बल्लभगढ़ स्टेशन पर ही रोक दी जाएंगी। ऐसे में असावटी, पलवल और होडल आने-जाने वाले यात्री ट्रेन से नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
उन्हें बसों व अन्य साधनों का ही सहारा लेना पड़ेगा। पलवल की ओर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का दबाव मेट्रो पर भी बढ़ने की आशंका है।
तुगलकाबाद से पलवल तक फोर्थ लाइन को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। इसी के चलते 25 सितंबर से ही असावटी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे7 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली-फरीदाबाद होते हुए पलवल की ओर जाने वाली कई शटल गाड़ियां रद्द रहेंगी। सबसे ज्यादा परेशानी होडल से नई दिल्ली तक सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को होगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि असावटी में इंटरलॉकिंग का कार्य सात से 11 अक्तूबर तक कार्य तेजी से चलेगा।
इस लिए कई गाड़ियों को निरस्त करना पड़ रहा है। निरस्त रहने वाली गाड़ियों में कई एक्सप्रेस गाड़ियां भी शामिल हैं।
11 अक्तूबर तक ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त
64082 नई दिल्ली पलवल शटल
64051 पलवल-गाजियाबाद
54004 निजामुद्दीन-कोसीकलां
54003 कोसीकलां-निजामुद्दीन
बल्लभगढ़ तक जाएंगी ये गाड़ियां
64076 नई दिल्ली-पलवल
64077 पलवल-नई दिल्ली
64167 पलवल- अलीगढ़
64168 अलीगढ़-पलवल
64012 शकूरबस्ती-पलवल
64017 पलवल-शकूरबस्ती
64013 पलवल-शकूरबस्ती
64015 पलवल-शकूरबस्ती
64052 गाजियाबाद-पलवल
यहां रोककर चलाई जाएंगी गाड़ियां
11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस पलवल स्टेशन पर 70 मिनट
12716 नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस न्यूटाउन पर 75 मिनट
51901 आगरा कैंट दिल्ली पैसेंजर पलवल स्टेशन पर 80 मिनट
14310 देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस न्यूटाउन पर 60 मिनट