फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dadri ROB start without inauguration as code of conduct apply now greater noida to dadri travel easy

आचार संहिता लागू हुई तो बिना उद्घाटन ही खोल दिया दादरी आरओबी, अब ग्रेनो से दादरी जाना हुआ आसान

Tue, 12 Mar 2019 11:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Mar 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Dadri ROB start without inauguration as code of conduct apply now greater noida to dadri travel easy
दादरी का आरओबी - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा से दादरी की ओर रोज आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिल गई है। सोमवार से दादरी आरओबी चालू हो गया है। सोमवार शाम क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर ने सबसे पहले अपनी गाड़ी इस आरओबी से निकाली। हालांकि, चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इसका उद्घाटन नहीं हो सका। इस आरओबी के चालू होने से वाहन चालक दादरी से सीधे ग्रेटर नोएडा आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन


इस पुल का एक हिस्सा अभी तैयार होना है। उसमें समय लगेगा, इसलिए आने और जाने वाले वाहनों को इसी से निकाला जा रहा है। पुल का दूसरा हिस्सा तैयार होने के बाद इससे केवल ग्रेटर नोएडा जा सकेंगे, जबकि उधर से आने वाले वाहन दूसरे भाग से निकलेंगे।
विज्ञापन


नगर के रेलवे रोड स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। इसे चालू करने के कई बार दावे किए गए, लेकिन अब यह शुरू हो सका है। सत्तारूढ़ पार्टी को इसके चालू होने का लंबे समय से इंतजार था, लेकिन अब आचार संहिता लागू होने के चलते इसका उद्घाटन नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले दादरी विधायक ने निकाली गाड़ी

सोमवार शाम करीब पांच बजे आरओबी शुरू कर दिया गया। दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, वेदप्रकाश गुप्ता, बृजपाल भाटी, बिजेंद्र प्रमुख, रामकुमार वर्मा, लब्बू शर्मा, योगराज सिंह, संजय भाटी आदि ने पैदल आरओबी पार किया। उनके पीछे गाड़ियों का काफिला रेलवे फाटक आरओबी से निकाला।

अब दादरी से ग्रेटर नोएडा जाने व आने वाले चंद नगर के मुख्य तिराहे से सीधे जा सकेंगे। उन्हें रूपवास बाईपास से जाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, भारी वाहनों के इस आरओबी से गुजरने पर रोक है, इसलिए वे रूपवास बाईपास से ही जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed