फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dacoity in dadri

दादरी: घर का जाल काटकर डकैती की कोशिश

Tue, 10 Nov 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 10 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
dacoity in dadri

नई आबादी मोहल्ले में सोमवार रात करीब नौ बदमाशों ने डकैती के इरादे से जाल काटकर घर में घुसने की कोशिश की। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए।

विज्ञापन


सूचना देने के बाद पुलिस के एक घंटे देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। बताया गया है कि घटना उस ज्वेलर के घर से कुछ ही दूरी पर हुई, जिसके यहां रविवार को डाका डाला गया था।
विज्ञापन


दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में सतीश परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात करीब 10:00 बजे  बदमाश एक निर्माणाधीन मकान से होकर सतीश के मकान की छत पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने छत पर बने जाल को काटने के लिए उस पर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान सतीश के बेटे अमित ने बदमाशों को देख लिया। घबराए अमित ने घर से निकलकर शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दे दी।

शोर  सुनकर बदमाश निर्माणाधीन मकान से वापस भाग निकले। जब तक आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आए, बदमाश फरार हो चुके थे। बताया गया है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची।


आए दिन वारदात से लोगों में डर बना हुआ है। घटना के बारे में पूछने पर कोतवाली प्रभारी होम सिंह यादव ने अनभिज्ञता जाहिर की और इस तरह की किसी भी जानकारी से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed