{"_id":"62a4c990b3b7fb65805ec718","slug":"cyber-thugs-break-into-woman-bank-account-in-shahdara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: कहीं आप तो नहीं ले रहे गूगल से किसी बैंक का कस्टमर केयर नंबर, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: कहीं आप तो नहीं ले रहे गूगल से किसी बैंक का कस्टमर केयर नंबर, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक अकाउंट
Sat, 11 Jun 2022 10:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:27 PM IST
सार
सोनाली ने अपनी समस्या बताई तो आरोपी ने गूगल प्ले स्टोर से क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करने के लिए कहा। आरोपी ने दावा किया कि सारी जानकारी एप से उपलब्ध हो जाएगी। सोनाली ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
cyber fraud
- फोटो : istock
विस्तार
गूगल की मदद से यही आप किसी भी बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढ रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि ऐसा करने से आप किसी मुसीबत में फंसकर अपना नुकसान ही करा लें। जी हां शाहदरा की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने खाते से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल की मदद ली। लेकिन नंबर ठगों का निकला। आरोपी ने बहुत ही चालाकी से पीड़िता सोनाली ग्रोवर (29) से एक एप डाउन लोड करवाया। इसके बाद फोन-पे के माध्यम से उसके खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। बाद में आरोपी ने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद भी कई अलग-अलग नंबरों से आरोपी सोनीली को ठगने का प्रयास करते रहे। लेकिन उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद शाहदरा जिला के साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोनाली परिवार के साथ शाहदरा के भोलानाथ नगर इलाके में रहती हैं। उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उनको खाता संचालन में कुछ दिक्कत हो रही थी। सोनाली ने सोचा की बैंक के कस्टमर केयर बात करके इसकी जानकारी ले ली जाए। सोनाली ने गूगल पर एसबीआई का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा। उनको एक नंबर मिल भी गया। वहां कॉल करने पर आरोपी ने खुद को एसबीआई बैंक का प्रतिनिधि बताकर उनसे बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
सोनाली ने अपनी समस्या बताई तो आरोपी ने गूगल प्ले स्टोर से क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करने के लिए कहा। आरोपी ने दावा किया कि सारी जानकारी एप से उपलब्ध हो जाएगी। सोनाली ने ऐसा ही किया। एप डाउनलोड करने के बाद उसके पास एक मैसेज आया। आरोपी ने उस मैसेज को अपने पास मंगवा लिया। इसके बाद आरोपी ने सोनाली से कहा कि क्या वह फोन-पे इस्तेमाल करती हैं। सोनाली ने हां की तो आरोपी ने कुछ रुपये उसके पास ट्रांसफर करने के लिए कहा।
पीड़िता ने ऐसा ही किया, लेकिन इसके चंद ही मिनटों बाद आरोपी ने उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। सोनाली के खाते से पैसे कटे तो आरोपी ने 20 मिनट के भीतर रुपये आने की बात की। इसके बाद उसने अपना नंबर बंद कर लिया। पीड़िता को ठगी का अहसास हो गया। इसके बाद आरोपी लगातार दूसरे नंबरों से कॉल कर पीड़िता के खाते में दोबारा सेंध लगाने का प्रयास करते रहे। लेकिन पीड़िता ने गलती दोबारा नहीं दोहराई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अब शाहदरा जिले के साइर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।