Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cruise ride is still a long way off for Delhi

Delhi: मैली यमुना वाली दिल्ली के लिए अभी क्रूज की सवारी दूर, सबसे बड़े हिस्से का पानी सालभर रहता है प्रदूषित

Tue, 13 Jan 2026 10:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 10:42 PM IST
सार

दिल्ली, खासकर ओखला, कालिंदी कुंज, सराय काले खां, आईटीओ और गीता कॉलोनी जैसे इलाके के लोगों के लिए ये सुविधा अभी दूर की कौड़ी है। 

विज्ञापन
cruise ride is still a long way off for Delhi
दिल्ली में यमुना नदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में यमुना पर क्रूज चलाने की सरकारी तैयारी तेज है, लेकिन जिस नदी को देखकर दिल्ली वाले क्रूज का मजा लेने का सपना देखते हैं, उसका बड़ा हिस्सा अब भी सालभर मलबे और गंदगी से भरा रहता है। फिलहाल क्रूज केवल उस हिस्से में चलेगा जहां यमुना सबसे साफ है। शेष दिल्ली के लिए क्रूज की ये सवारी अभी दूर है।

विज्ञापन
Trending Videos

वजीराबाद बैराज से सोनिया विहार चलाने की तैयारी
दिल्ली सरकार वजीराबाद बैराज से सोनिया विहार तक यमुना नदी के करीब 6 से 8 किलोमीटर के हिस्से में क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है। फरवरी से लोग इसका आनंद उठा सकेंगे। इसकी वजह इस क्षेत्र का क्रूज के लिए मुफीद होना यानी पर्याप्त और स्वच्छ पानी का होना है। यहीं से दिल्ली की प्यास बुझाने लायक पानी की सप्लाई भी होती है। यही वजह है कि इस हिस्से में पानी इतना साफ है कि अन्य राज्यों की तरह यहां वाटर स्पोर्ट्स और टूरिज्म की काफी संभावना है। सोनिया विहार पुस्ते और कालिंदी कुंज के हिस्से के पानी की तुलना करने पर सोनिया विहार वाला पानी करीब 150 से 200 गुना ज्यादा साफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के अधिकतर हिस्से में क्रूज अभी सपना
दिल्ली, खासकर ओखला, कालिंदी कुंज, सराय काले खां, आईटीओ और गीता कॉलोनी जैसे इलाके के लोगों के लिए ये सुविधा अभी दूर की कौड़ी है। वजह इसका सालभर सूखा, उथला और मलबे से भरा दिखना है। बरसात में ही यह हिस्सा कुछ हद तक पानी से भरता है, लेकिन वह भी ज्यादा दिन नहीं टिकता। यही वजह है कि बाकी हिस्सों में क्रूज चलाना अभी संभव नहीं है।

विज्ञापन

दिल्ली में 52 किलोमीटर बहती हैं यमुना
दिल्ली में यमुना पल्ला गांव से शहर में प्रवेश करती है और जैतपुर के पास उत्तर प्रदेश की सीमा पर बाहर निकलती है। शहर में यह करीब 52 किलोमीटर तक रहती है। इसमें वजीराबाद से ओखला बैराज तक करीब 22 किलोमीटर का शहरी हिस्सा आता है। इसी में से वजीराबाद से सोनिया विहार का 6-8 किलोमीटर का खंड फिलहाल क्रूज के लिए उपयुक्त माना गया है।

क्रूज चलाने की जिम्मेदारी डीटीटीडीसी पर
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) को यह क्रूज चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। वजीराबाद से सोनिया विहार के बीच की यात्रा एक घंटे की राउंड ट्रिप होगी। एक समय में 40 लोग सवार हो सकेंगे। क्रूज में संगीत, भोजन और मनोरंजन की सुविधा होगी। शुरुआत में समूह और व्यक्तिगत दोनों तरह के पैकेज दिए जाएंगे। 20 जनवरी को क्रूज दिल्ली लाया जाएगा फिर इसमें इंजन फिट होगा और फरवरी में इसे जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। क्रूज जिस क्षेत्र में चलेगा वहां वाटर स्पोर्ट्स हब और मनोरंजन जोन भी विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed