{"_id":"6b045894c7163e74a80b8465","slug":"crowds-increase-at-anand-vihar-bus-terminal-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3671-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शादियों के सीजन में आनंद विहार बस अड्डे पर बढ़ी भीड़, सीटों के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शादियों के सीजन में आनंद विहार बस अड्डे पर बढ़ी भीड़, सीटों के लिए मारामारी
विज्ञापन
-यात्रियों ने की बसों के फेरे बढ़ाने की मांग, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल पा रही सीट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू होते ही गृह नगर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ आनंद विहार बस अड्डे पर बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित बसों का रुख कर रहे हैं। सुबह से शाम तक यात्रियों की भारी आवाजाही के कारण बसों में सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति बन रही है।
बस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही पहले सवार होने की होड़ और आपाधापी का माहौल बन जाता है। सीट नहीं मिलने पर यात्रियों को घंटों अगली बस का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यात्रियों का कहना है कि जिस तरह दिवाली और अन्य प्रमुख त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाती हैं, उसी तर्ज पर शादियों के सीजन में भी बसों के फेरे बढ़ाए जाने चाहिए। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार और भीड़भाड़ से राहत मिल सकेगी।