फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks also dodge the encounter, leaving his jacket

बदमाश ने पुलिस को भी दिया चकमा, छोड़ गया अपनी जैकेट

Fri, 15 Jan 2016 01:42 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
Crooks also dodge the encounter, leaving his jacket

मेरठ से 25 लाख लूटकर भागे बदमाशों ने पुलिस को मुठभेड़ से पहले खूब छकाया। मुठभेड़ के दौरान खेत में  घिरने के बाद दो बदमाश घायल हो गए तीसरे ने सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


मगर चौथा बदमाश चकमा दे गया। उसने अपनी जैकेट गन्ने पर टांग दी और पुलिस बदमाश समझकर जैकेट पर ही गोलियां बरसाती रही जबकि वह फरार हो चुका था। जब काफी देर तक कोई हरकत न हुई तो पुलिस अंदर घुसी तो देखा बदमाश गायब था।

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस और बदमाशों के बीच निवाड़ी थाना क्षेत्र के नगला मूसा गांव स्थित ईख के खेत में करीब साढ़े तीन घंटे मुठभेड़ चली। सिपाही को गोली लगने की सूचना पर भारी संख्या में पहुंची मेरठ और गाजियाबाद पुलिस ने चारों ओर से खेत घेर लिया था। पूरे ऑपरेशन के दौरान एएसपी मीनाक्षी भी फोर्स के साथ रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की गई

Crooks also dodge the encounter, leaving his jacket

इसी बीच ग्रामीण भी बहादुरी दिखाते हुए गांव के हर रास्ते पर लाठी-डंडों के साथ एकत्र हो गए। ईख के भरे खेत में कांबिग के लिए पुलिस ने ट्रैक्टर का सहारा लिया।


चौकीदार शीशपाल के बेटे दीपक ने बहादुरी का परिचय देते हुए ट्रैक्टर का चालक बनना स्वीकार किया। उसे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की गई।  इस दौरान बदमाशों एवं पुलिस के बीच करीब 30 राउंड गोलियां चलीं।

खरखौदा एसओ ने बताया कि लूट सुबह करीब 9.45 पर हुई। पीड़ित व्यापारी आसमोहम्मद के पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद गाजियाबाद और मेरठ पुलिस सक्रिय हो गई।

सूचना प्रसारित करते हुए मोदीनगर की ओर जिप्सी दौड़ा दी

Crooks also dodge the encounter, leaving his jacket

मोहिउद्दीनपुर रेलवे फाटक के पास एसओ खरखौदा को लोगों ने बताया कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार मोदीनगर की ओर गई है। एसओ ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित करते हुए मोदीनगर की ओर जिप्सी दौड़ा दी।


वायरलेस पर सूचना मिलते ही मोदीनगर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा भी अलर्ट हो गए। पुलिस ने महेंद्रपुरी गेट के सामने बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। बदमाशों की कार सतीश पार्क गेट पर थी।

बदमाशों ने यू-टर्न लेते हुए मेरठ की ओर दौड़ा दी और गोविंदपुरी कालोनी से होते हुए सारा गांव की रोड पर पहुंच गए। इसकी सूचना लोगों के द्वारा पुलिस को मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed