फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminals stealing from a mobile tower shot an employee.

Delhi NCR News: मोबाइल टॉवर से चोरी कर रहे बदमाशों ने कर्मचारी को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी के दौरान अलार्म बजने पर पहुंचा था कर्मचारी, नरेला इलाके की घटना, हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में रविवार रात मोबाइल टॉवर से रिमोट रेडियो यूनिट चुरा रहे बदमाशों ने एक कर्मचारी को गोली मार दी। अलार्म बजने के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। गोली चलाने के बाद बदमाश रिमोट रेडियो यूनिट लेकर भाग गए। घायल को आननफानन राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी बलिस्टर कुमार, नितिन और कपिल कुमार नरेला में रहते हैं। तीनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं। कंपनी मोबाइल टाॅवर का रखरखाव करती है। जहां तीनों मरम्मत का काम करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब तीन बजे उन्हें एयरटेल कंपनी के इंजीनियर ने फोन कर बताया कि नरेला सेक्टर-7 डीडीए पार्क के पास लगे टॉवर की रिमोट रेडियो यूनिट बंद हो गई है। तीनों कर्मचारी टॉवर के पास पहुंचे। उन लोगों ने दो अज्ञात लोगों को टॉवर से नीचे उतरते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तभी एक बदमाश ने नितिन को गोली मार दी और रिमोट रेडियो यूनिट लेकर भाग गए। नितिन की हालत गंभीर देखकर उसे शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed