फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminals come to visit girlfriend finding house locked they made off with valuables worth lakhs

लुटेरे लवर्स: गर्लफ्रेंड से मिलने आए थे आफताब और नबी, घर का ताला लगा देखा तो चुरा लिया 15 लाख के जेवर

Wed, 06 May 2026 08:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 06 May 2026 08:54 PM IST
सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी की फुटेज से आरापियों की पहचान कर दोनों को सेक्टर-1, रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन
Criminals come to visit girlfriend finding house locked they made off with valuables worth lakhs
गर्लफ्रेंड से मिलने आए थे आफताब और नबी - फोटो : AI Image

विस्तार

दिल्ली के विजय विहार थाना एरिया में दो बदमाश अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने एमसीडी कॉलोनी पहुंचे। दोनों ने एक मकान पर ताला लगा देखा तो उन्होंने फौरन बिना देर किए मकान का ताला तोड़ा और वहां से 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

 

12 लाख का माल बरामद
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पड़ताल कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी आफताब उर्फ सांभा (23) और नबी हुसैन (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 मामलों में शामिल थे दोनों
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से पिछले करीब सात मामले सुलझे हैं। आरोपी आफताब पहले से 17 मामलों में शामिल रहा है, वहीं नबी हुसैन भी एक मामले में शामिल रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड पर खूब खर्चा करता थे।

विज्ञापन

पीड़ित गया था शादी में
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 30 अप्रैल को रोहिणी सेक्टर-4 निवासी राहुल ने अपने घर में चोरी की एक शिकायत पुलिस से की। पीड़ित ने बताया कि वह वारदात के समय अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वापस आने पर उनको घर में चोरी का पता चला।

दोनों ने स्वीकार जुर्म
पीड़ित के घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी की फुटेज से आरापियों की पहचान कर दोनों को सेक्टर-1, रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। इनके पास से चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला कटर भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed