{"_id":"66ed4d2274e1343eef04b4bd","slug":"criminal-of-chhenu-gang-died-after-jumping-from-flyover-in-shahdara-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: पुलिस को देख फ्लाईओवर से कूदा छेनू गैंग का बदमाश, अस्पताल में मौत; बाकी साथी भी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: पुलिस को देख फ्लाईओवर से कूदा छेनू गैंग का बदमाश, अस्पताल में मौत; बाकी साथी भी दबोचे
Fri, 20 Sep 2024 03:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:53 PM IST
सार
शाहदरा में छेनू गैंग के एक बदमाश की फ्लाईओवर के कूदने से जान चली गई। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा फ्लाईओवर पर क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 की टीम ने एक स्कॉर्पियो को रोका। दावा है कि गाड़ी में मोहम्मद इरफान उर्फ छेनू गैंग के पांच मेंबर सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस वालों ने एहतियात के तौर पर पिस्टल निकाल ली। इससे घबराकर सोनू नाम का युवक फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। वह सिर के बल नीचे गिर गया। जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि मृतक के बाकी साथियों से हथियार बरामद हुए हैं, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन