{"_id":"5d9e88da8ebc3e0172327830","slug":"criminal-hostage-police-team-in-bawana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटा, सर्विस पिस्टल छीनकर तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटा, सर्विस पिस्टल छीनकर तानी
Thu, 10 Oct 2019 06:56 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 10 Oct 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाना इलाके में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनकर पुलिसकर्मियों पर तान दी। हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान आरोपी के परिवार की महिलाओं ने कपड़े फाड़कर पुलिसकर्मियों को फंसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनवा लिया। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस बाकी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास, मारपीट, सरकारी काम में बांधा पहुंचाने, ड्यूटी के दौरान हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बवाना थाने में तैनात एएसआई सुभाष, विनोद, हवलदार प्रवीण, सिपाही दिनेश सोमवार को थाने के बाहर खड़े स्पेशल ब्रांच के एएसआई सतीश से बातचीत कर रहे थे। सतीश ने बताया कि उसके पास पूठ खुर्द निवासी सचिन के पासपोर्ट की जांच आई है। सचिन ने बताया कि वह राधा किशन मंदिर के पास रहता है और पासपोर्ट की जांच के लिए वह उसके घर आ जाए।
विज्ञापन
सुभाष ने सतीश से कहा कि सचिन गोली चलाने के एक मामले में वांछित है। यह जानकारी सुभाष ने अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद सचिन को पकड़ने की योजना बनाई गई। योजना के तहत जब सतीश पासपोर्ट की जांच के लिए आरोपी के घर जाएगा तो उसी दौरान उसे दबोच लिया जाएगा। एएसआई सतीश के साथ बाकी पुलिसकर्मी पूठ खुर्द पहुंचे।
सतीश वेरिफिकेशन करने के बाद सचिन और उसके भाई के साथ बाहर निकला तो पुलिस की टीम ने धावा बोलकर सचिन को पकड़ लिया। शोर होने पर सचिन की मां, बहनें, चाची, भाई सौरभ, चाचा और पिता ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने सचिन को छुड़ा लिया। इस बीच तीन पुलिसकर्मियों सुभाष, विनोद और प्रवीण को परिजन अंदर घर में ले गए।
वहां तीनों को जमीन पर गिराकर एक पुलिसकर्मी सुभाष की पिस्टल छीन ली। आरोपियों ने तीनों की जमकर पिटाई की। इस बीच सचिन वहां से भाग गया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी। महिलाओं ने कपड़े फाड़कर पुलिस कर्मियों को छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद थाने से पहुंचे स्टाफ ने सभी को मुक्त कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।