फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal carrying a reward of Rs 2 lakh in Gurugram killed in police encounter

Encounter In Gurugram: दो लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 09:07 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Nov 2024 09:07 AM IST
सार

गैंगस्टर सरोज ने जदयू के विधायक पंकज मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगने पर सीतामढ़ी थाने में मामला दर्ज हुआ था। सरोज बिहार के रहने वाले अपने करीबियों के पास फरारी काट रहा था। 

विज्ञापन
Criminal carrying a reward of Rs 2 lakh in Gurugram killed in police encounter
सरोज राय और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लाख के इनामी बदमाश को मुठमेड़ में मार गिराया है। उस पर बिहार के सीतामढ़ी थाने में विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन

मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब बदमाश बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक से जा रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चलाई। जबावी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। 26 वर्षीय गैंगस्टर का सिविल अस्पताल लाया गया। घटना सुबह 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। नवनियुक्त डीसीपी क्राइम राजेश फौगाट के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर सरोज ने जदयू के विधायक पंकज मिश्रा से रंगदारी मांगी थी। विधायक से रंगदारी मांगने पर सीतामढ़ी थाने में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी की तलाश में बिहार पुलिस ने दिल्ली व गुरुग्राम के आसपास डेरा डाल रखा था। बिहार के रहने वाले अपने करीबियों के पास फरारी काट रहा था। 

विज्ञापन

बिहार-हरियाणा पुलिस का संयुक्त अभियान
हरियाणा के मानेसर में बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी सरोज राय पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था। सरोज पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल में ही सरोज राय ने रून्नीसैदपुर के जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान भी घायल हो गया है। 

कुख्यात सरोज राय पर 30 से अधिक मामले
कुख्यात सरोज राय सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का निवासी था। उसके खिलाफ सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था। सरोज राय के शार्गिदों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने एके-56 बरामद की। साथ ही सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पूर्णिया से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने घोषित किया था इनाम
साल 2014 में शहर के बड़े दवा व्यवसायी यतींद्र खेतान की रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी थी। इसके बाद पहली बार वह अधिक सुर्खियों में आया था। उससे भी पहल यह रंगदारी नहीं देने वाले आधा दर्जन व्यवसायियों को अपने गोली का निशाना बना चुका था। बिहार पुलिस टीम लगातार सरोज की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही थी। जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने पहले 50 हजार इनाम रखा। फिर इनाम की राशि बढ़ाकर दो लाख तक कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed