{"_id":"5d885fdc8ebc3e01830a13a7","slug":"criminal-beaten-the-sub-inspector-of-delhi-police-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक से बैठने की नसीहत पर बदमाश ने एसआई को पीटा, कोर्ट में कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठा था अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठीक से बैठने की नसीहत पर बदमाश ने एसआई को पीटा, कोर्ट में कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठा था अपराधी
Mon, 23 Sep 2019 11:32 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की रोहिणी अदालत में ठीक से बैठने की नसीहत देने पर एक बदमाश ने सब इंस्पेक्टर की जमकर धुनाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने एसआई को बचाया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात 18 सितंबर की है। शालीमार बाग थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर शेखर किसी काम से रोहिणी कोर्ट गया था।
उधर, पुलिस एक बदमाश हरसिमरन उर्फ बादल को कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। बादल कोर्ट परिसर में कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठा हुआ था। बादल के पास पहुंचकर शेखर ने उसे ठीक से बैठने की नसीहत दी।
विज्ञापन
इस पर बादल आग-बबूला हो गया और शेखर से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने सिपाही को झटका देकर अपना हाथ छुड़ाया और शेखर से मारपीट करने लगा।