फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth murdered and thrown away to green belt in noida

युवक की हत्या कर शव ग्रीन बेल्ट में फेंका

Sun, 22 Jan 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 Jan 2017 09:11 AM IST
सार

- सिर में पीछे की तरफ है गहरे घाव के निशान मिले 

- सिर में पीछे की तरफ है गहरे घाव के निशान मिले
- दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के गांव मित्राऊ का रहने वाला है मृतक 
- हत्या के कारणों को जानने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
youth murdered and thrown away to green belt in noida

विस्तार

साइबर सिटी के सेक्टर-114 की ग्रीन बेल्ट में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे, सिर के पिछले हिस्से और आंख पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना पालम विहार में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें भी खुलासे के लिए गठित कर दी गई हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली नजफगढ़ दिल्ली के गांव मित्राऊ निवासी 25 वर्षीय लोकेश पुत्र रणजीत के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की बुआ गुरुग्राम के गांव बजघेड़ा में रहती हैं। उसका अक्सर अपनी बुआ के यहां आना-जाना लगा रहता था। बताया जाता है कि लोकेश शुक्रवार को अपनी बुआ के यहां आने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पालम विहार के सेक्टर-114 मिक्सर प्लांट के नजदीक ग्रीन बेल्ट में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। शव पाए जाने की सूचना पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई।

जानकारी होने पर पालम विहार पुलिस मौके पर पहुंची। उसके पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान लोकेश के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक अपनी बुआ के यहां नहीं पहुंच सका था। आशंका जताई जा रही है कि रात में ही किसी ने युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारकर उसके शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया।

एसीपी जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें भी खुलासे के लिए गठित कर दी गई हैं। हत्या के इस मामले की विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


लोकेश की सात में चार बुआ बजघेड़ा में
गांव मित्राऊ का रहने वाला लोकेश 12वीं पास था। काम की तलाश में था। उसका छोटा भाई 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है। मृतक की सात बुआ हैं। गांव बजघेड़ा निवासी सुखबीर के 10 अन्य भाई हैं। लोकेश की चार चार बुआ की शादी बजघेड़ा गांव में सुखबीर के परिवार में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को लोकेश अपने घर से बजघेड़ा जाने के लिए निकला था, लेकिन वह बुआ के यहां नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed