{"_id":"5734b0984f1c1b3a4391a350","slug":"young-man-stabbed-a-man-while-entered-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला पर बुरी नीयत से घर में घुसा युवक, पति ने पकड़ा तो मार दिया चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर बुरी नीयत से घर में घुसा युवक, पति ने पकड़ा तो मार दिया चाकू
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 13 May 2016 01:01 AM IST
सार
- अकेली महिला को देख बुरी नीयत से घर में घुसा था आरोपी
- अचानक पहुंचे पति द्वारा पकड़ने पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत लोक थाना क्षेत्र में पड़ोसी महिला के घर में बुरी नीयत से घुसे युवक ने उसके पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। हालांकि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी जोगनाथ सरस्वती कुंज में बनी झुग्गी में रहता था। पास में ही रोशन नाम का युवक रहता है। बताया गया है मंगलवार रात जोगनाथ की पत्नी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर रोशन उसके घर में घुस गया, तभी जोगनाथ भी आ गया। उसे देखकर रोशन ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन जोगनाथ ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान रोशन ने अपने पास रखे चाकू से जोगनाथ के पेट पर वार दिया। खून से लथपथ होकर जोगनाथ जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोशन को दबोच लिया। जोगनाथ को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जोगनाथ की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रोशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन