फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man stabbed a man while entered his house

महिला पर बुरी नीयत से घर में घुसा युवक, पति ने पकड़ा तो मार दिया चाकू

Fri, 13 May 2016 01:01 AM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुड़गांव
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 13 May 2016 01:01 AM IST
सार

  • अकेली महिला को देख बुरी नीयत से घर में घुसा था आरोपी
  • अचानक पहुंचे पति द्वारा पकड़ने पर किया हमला

विज्ञापन
young man stabbed a man while entered his house

विस्तार

सुशांत लोक थाना क्षेत्र में पड़ोसी महिला के घर में बुरी नीयत से घुसे युवक ने उसके पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। हालांकि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन


जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी जोगनाथ सरस्वती कुंज में बनी झुग्गी में रहता था। पास में ही रोशन नाम का युवक रहता है। बताया गया है मंगलवार रात जोगनाथ की पत्नी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर रोशन उसके घर में घुस गया, तभी जोगनाथ भी आ गया। उसे देखकर रोशन ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन जोगनाथ ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान रोशन ने अपने पास रखे चाकू से जोगनाथ के पेट पर वार दिया। खून से लथपथ होकर जोगनाथ जमीन पर गिर गया।  शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोशन को दबोच लिया। जोगनाथ को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जोगनाथ की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रोशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed