{"_id":"5a8de800442d26eade52f3908acbab4b","slug":"young-man-killed-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से हुए झगड़े का बदला बेटे की जान से चुकाया!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता से हुए झगड़े का बदला बेटे की जान से चुकाया!
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थिति में एक युवक का शव मिला है। युवक के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृत युवक के चाचा का कहना कि दो मार्च को उनके भाई का पड़ोसियों का झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए पड़ोसियों ने उनके बेट की हत्या की है।
सेक्टर-17 स्थित प्रेमनगर झुग्गी में रहने वाले लक्ष्मी नारायण सफाई का काम करते है। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह चार भाई व तीन बहन है।
विज्ञापन
पढ़ें: 45 को बंधक बनाकर लूट रहे थे , पुलिस की गोलीबारी में दो घायल
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण ने बताया कि दो मार्च को उसके भाई विकास का झगड़ा पैसे के लेने देन को लेकर पड़ोस में रहने वाले युवक विकास के साथ हो गया था। उस समय लक्ष्मी ने दोनों का बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
लेकिन शाम के समय जब वह घर वापस आया, तो देखा कि विकास झुग्गी में नहीं था। विकास को खोजने पर वह बेहोशी की हालत में झुग्गी से थोड़ा दूर नहर के पास पड़ा मिला। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पढ़ें: समोसे में निकला बाल तो फोड़ दिया हलवाई का सिर
जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार पड़ोसी विकास ने ही रजिंश में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।