जंगल में बेहोश मिला युवक, नाजुक अंगों पर गहरी चोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर थाना इलाके में सोमवार सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। युवक के संवेदनशील अंगों पर गहरे चोट के निशान हैं।
उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ऑपरेशन किया गया है। सोमवार देर शाम तक उसे होश नहीं आया था और वह वेंटिलेटर पर था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। होश नहीं आने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
डीडीए के जंगल में पड़ा था युवक
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि लालकुंआ चुंगी नंबर-तीन के पास स्थित डीडीए के जंगल में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।