{"_id":"584702644f1c1bf959448d8c","slug":"young-man-died-fell-from-the-14th-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"14वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:31 AM IST
सार
हादसे के वक्त निर्माणाधीन इमारत में कर रहा था शटरिंग का काम
विज्ञापन
14वीं मंजिल से गिरकर मौत
- फोटो : Demo Pic
विस्तार
सेक्टर-76 के पास निर्माणाधीन इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मंसूर अली (23) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह हादसे के वक्त युवक शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। शटरिंग ठेकेदार ने बताया कि बिल्डर ने युवक के परिवार को मुआवजा देनेे की बात कही है।
विज्ञापन
इसलिए उन्होंने पुलिस कार्रवाई नहीं की। हालांकि मजदूरों ने आरोप लगाया कि निर्माण साइट पर सुरक्षा का इंतजाम नहीं है। अगर सुरक्षा व्यवस्था होती तो उनके साथी की जान नहीं जाती। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी मंसूर अली अपने गांव के कुछ लोगों के साथ सेक्टर-76 स्थित चौराहे के पास निर्माणाधीन इमारत के नजदीक झुग्गी में रहता था।
विज्ञापन
शटरिंग ठेकेदार हसन रजा ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे मंसूर इमारत की 14वीं मंजिल पर शटरिंग लगा रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह सड़क पर आ गिरा। साइट पर काम रहे साथी मंसूर को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन