एटीएम से निकली मौत, मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हौलंबी कलां गांव में शनिवार को यूनियन बैंक के एटीएम से कैश निकालने गए युवक को दरवाजे से जोरदार करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरवाजे में नंगा तार छूने से करंट उतरा जिससे युवक हादसे का शिकार हुआ।
युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके झार में कोहराम मच गया।
आखिर कैसे हुआ ये हादसा?
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव दलसपरा, पीएस रेवती, जिला बलिया यूपी निवासी श्यामनाथ पांडेय (35) हौलंबीकलां गांव में किराये पर पत्नी गायत्री पांडेय, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहता था। श्यामनाथ बवाना में जूते के सोल बनाने की फैक्टरी में काम करता था।
शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे वह गांव में ही लगे यूनियन बैंक के एटीएम में कैश निकालने के लिए गया। पैसे निकालने के बाद एटीएम से बाहर निकलते समय उसे एल्यूमिनियम के दरवाजे से जोरदार करंट लग गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
एटीएम का दरवाजा बंद और खोलने के लिए उसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी थी। उसी के नंगे तार से दरवाजे में करंट उतर आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।
कुछ देर पूर्व हुई थी बारिश, दरवाजा था गीला
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ देर पहले ही हुई बारिश से एटीएम का दरवाजा गीला था जिससे श्यामनाथ को करंट लग गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बैंक प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
लोगों का कहना है कि एटीएम का दरवाजा बिल्कुल सड़क से मिला है। ऊपर सही शेड भी नहीं है। ऐसे में बारिश के दौरान दरवाजा भीग जाता है। श्याम की पत्नी गायत्री ने पति की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, बवाना में शनिवार सुबह आटा मिल में करंट लगने से अशोक (30) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अशोक परिवार के साथ बवाना में रहता था। वह डीएसआईडीसी सेक्टर-1 स्थित बी-19 नंबर आटे की मिल में काम करता था। शनिवार सुबह काम करने के दौरान उसे करंट लग गया।